विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CM Sukhu का नितिन गडकरी से आग्रह, प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना में शामिल की जाएं हिमाचल की सड़कें, रोपवे पर भी की बात

Published: Tue, 15 Jul 2025 06:20 PM (IST)

CM Sukhu Nitin Gadkari meeting मुख्यमंत्री सुक्खू ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर हिमाचल प्रदेश में बाढ़ से हुए ...और पढ़ें

दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ बैठक के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू।
दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ बैठक के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू।

HighLights

  1. राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं में सुरंग निर्माण को प्राथमिकता दी जाए
  2. सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण सड़कों पर भी शीघ्र कार्रवाई करने का आग्रह
  3. प्रदेश में ज्यादा रोपवे परियोजनाओं को स्वीकृति देने का अनुरोध किया

राज्य ब्यूरो, शिमला। CM Sukhu Nitin Gadkari meeting, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में बाढ़ और भू-स्खलन से हुए भारी नुकसान से अवगत करवाया। उन्होंने क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत और पुनर्निर्माण कार्यों में सहयोग तथा प्रदेश की कुछ सड़कों को प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना में शामिल करने का आग्रह किया।

सुक्खू ने राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं में विभिन्न कारणों से हो रहे विलंब के बारे में भी केंद्रीय मंत्री को जानकारी दी। इन परियोजनाओं की सभी औपचारिकताएं पूरी करवाने का आग्रह किया ताकि निर्माण कार्य शीघ्र शुरू किया जा सके।

यह भी पढ़ें- दुष्कर्म मामले में हरियाणा भाजपा अध्यक्ष बड़ौली व सिंगर रॉकी मित्तल की परेशानी बढ़ी, केस रीओपन करने की याचिका स्वीकार

हाईवे परियोजनाओं और सुरंग निर्माण को प्राथमिकता पर बल

उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं में सुरंग निर्माण को प्राथमिकता देने पर भी बल दिया। इसके अलावा उन्होंने सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण सड़कों के संबंध में भी चर्चा की, जिनका मामला रक्षा मंत्रालय से उठाया गया है। उन्होंने इन सड़कों पर भी शीघ्र कार्रवाई करने का आग्रह किया। 

यह भी पढ़ें- Himachal Pradesh: नशे की लत पूरी करने को लड़की ने 90 हजार में बेच दी पिता की कार, चार साल के मासूम को छोड़कर फरार

रोपवे परियोजनाओं को स्वीकृति का अनुरोध

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में अधिक संख्या में रोपवे परियोजनाओं को स्वीकृति देने का अनुरोध किया। ताकि यातायात की समस्या का समाधान कर लोगों को लाभान्वित किया जा सके। केंद्रीय मंत्री ने राज्य को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें- Bijli Mahadev: देव आदेश! पहली बार सावन के महीने में बिजली महादेव के कपाट बंद, इस बड़ी वजह से मंदिर में प्रवेश पर लगी रोक

क्या है प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना

प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना को राष्ट्रीय मास्टर प्लान भी कहा जाता है, यह देश में बुनियादी ढांचे के विकास और मल्टी माडल कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए एक पहल है। इसका उद्देश्य विभिन्न मंत्रालयों और विभागों को एक साथ लाना, परियोजनाओं की योजना और कार्यान्वयन में समन्वय स्थापित करना, और लाजिस्टिक्स दक्षता में सुधार करना है।

ये रहे मौजूद

विधायक सुंदर सिंह ठाकुर, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, सचिव लोक निर्माण अभिषेक जैन, प्रधान आवासीय आयुक्त सुशील कुमार सिंगला और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण व मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें- Himachal: फलों से लदे सेब के पेड़ काटने पर पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार का छलका दर्द, सुक्खू सरकार को दी खास सलाह

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।