यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
CM सुक्खू ने आपदा राहत के लिए जारी किया 3500 करोड़ का विशेष पैकेज, ढहे मकानों के लिए मिलेंगे 7 लाख रुपये
हिमाचल में आई आपदा के लिए सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 3500 करोड़ का विशेष राहत पैकेज जारी किया है। इसके तहत सभी वर्ग का ध्यान रखा गया है। जिन लोगों क ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, शिमला: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने 3500 करोड़ का विशेष पैकेज जारी किया है। हिमाचल प्रदेश में आई आपदा में 3500 घर ढह गए। हालांकि, जमीन और मकान की राशि का लाभ उठाने के लिए अभी कोई आय सीमा नही है, जिन्हें बनाने के लिए 1.30 लाख की जगह 7 लाख रुपये की राशि जारी की गई है। वहीं, आंशिक रूप से घरों को नुकसान पर एक लाख दिए जाएंगे।
इसके साथ ही सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राहत के लिये 1021 करोड़ पीडब्ल्यूडी और जलशक्ति विभाग को जारी किए हैं। वहीं, 750 करोड़ एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के तहत जारी किए जा रहे हैं। 1000 करोड़ मनरेगा के तहत घरों की दीवारों को लगाने के लिए खर्च होंगे।
.jpg)
झुगी झोपड़ी वाले जिनके पास कोई भी जमीन नहीं थी चाहे वह हिमाचली है या नहीं, उन्हें भी सरकार जमीन देगी जो आपदा से प्रभावित हुए हैं। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र को लेकर कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि केंद्र से विशेष राहत पैकेज के तौर पर अभी तक कोई भी राशि प्राप्त नहीं हुई है।
ये भी पढ़ें: Tourism in Himachal: आपदा के 83 दिन बाद कसोल पहुंचे पर्यटक, कारोबारियों में खुशी की लहर