विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हिमाचल प्रदेश: BJP का एक सैल बनाता है मुझे बदनाम करने की रणनीति, CM सुक्खू ने दाड़लाघाट की घटना पर तोड़ी चुप्पी

Published: Wed, 08 Oct 2025 05:19 PM (IST)

CM Sukhu मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा पर उन्हें बदनाम करने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। उन्होंने ...और पढ़ें

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू। जागरण आर्काइव
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू। जागरण आर्काइव

HighLights

  1. भाजपा पर बदनाम करने की साजिश का आरोप |
  2. दाड़लाघाट में एबीवीपी कार्यकर्ताओं का विरोध |
  3. 7 हजार करोड़ का नुकसान, रिपोर्ट तैयार |

राज्य ब्यूरो, शिमला। CM Sukhu, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आरोप लगाया है कि शिमला के बालूगंज में भाजपा का एक सैल उनको बदनाम करने की रणनीति बनाता है। इसके तहत इंटरनेट मीडिया में उड़ाई जाने वाली अफवाहों पर ध्यान देने के बजाय तथ्यों को जानना जरूरी है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सचिवालय में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे।

100 मीटर दूर बैठकर ताली बजा रहे थे भाजपा के लोग

उन्होंने आरोप लगाया कि दाड़लाघाट में बिन बुलाए आए, एबीवीपी कार्यकर्ता 100 मीटर दूर बैठकर ताली बजा रहे थे। उनका उद्देश्य वीडियो बनाना था, ताकि भ्रम फैलाया जा सके। उन्होंने कहा कि दाड़लाघाट की घटना को लेकर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

जनता की भलाई में रोड़े अटकाना भाजपा की आदत

उन्होंने कहा कि जनता की भलाई में रोड़े अटकाना भाजपा की आदत है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा बागबान विरोधी पहले से थी तथा अब उसका किसान व पशुपालन विरोधी चेहरा भी सामने आ गया है।

भाजपा को खटक रही थी लोगों की भीड़

उन्होंने कहा कि दाड़लाघाट में हुए कार्यक्रम में करीब 15 हजार महिलाएं आई थी। इस अवसर पर सरकार की तरफ से दूध के दाम बढ़ाए जाने की एवज 36 करोड़ रुपए सीधे सब्सिडी के रुप में डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित किए गए। यह कार्यक्रम पशुपालकों को समर्पित था, जिसमें अर्की, आनी, बिलासपुर और कामधेनु सोसाइटी के अलावा अन्य सोसाइटी से लोग आए थे।

उन्होंने आरोप लगाया कि यह बात भाजपा को खटक रही थी, इस कारण अड़गा डालने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा को बताना चाहिए कि उन्हें किसानों और पशुपालकों की तरक्की से इतनी दिक्कत क्यों है?

यह भी पढ़ें- Himachal News: सुक्खू सरकार का कर्मचारियों को दिवाली तोहफा, वेतन व दिहाड़ी बढ़ाई; पंचायत प्रधान का मानदेय भी बढ़ा

प्राकृतिक आपदा से 7 हजार करोड़ का नुकसान, शीघ्र सौंपी जाएगी रिपोर्ट

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को प्राकृतिक आपदा से 7 हजार करोड़ रुपए को अधिक का नुकसान हो चुका है। प्रदेश में बरसात से हुए नुकसान की रिपोर्ट को तैयार किया जा रहा है, जिसे शीघ्र केंद्र सरकार को सौंपा जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से अभी भी 1,500 करोड़ रुपए के विशेष राहत पैकेज मिलने का इंतजार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विशेष राहत पैकेज मिलते ही इसकी जानकारी को मीडिया के साथ साझा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण 13 को, पूर्व सीएम की कर्मभूमि से आएंगे सबसे ज्यादा कार्यकर्ता और समर्थक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।