विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'सरकार सबको दे रही सैलरी, विपक्ष को विधानसभा में दूंगा जवाब...' बीजेपी के आरोपों को लेकर बोले CM सुक्खू

Published: Fri, 07 Mar 2025 10:06 PM (GMT+05:30)

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि राज्य सरकार सभी कर्मचारियों को वेतन और पेंशनरों को ...और पढ़ें

- प्रतिभा सिंह ही हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष है, सिर्फ नई कार्यकारिणी बरेगी
- प्रतिभा सिंह ही हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष है, सिर्फ नई कार्यकारिणी बरेगी

राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि सरकार सभी कर्मचारियों को वेतन और पेंशनरों को पेंशन दे रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र से ऋण लेने में कटौती करने एवं प्राकृतिक आपदा के समय वित्तीय मदद नहीं करने के बावजूद राज्य सरकार ने अतिरिक्त संसाधन जुटाए हैं।

सरकार के इन्हीं प्रयासों से हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने की नींव रखी गई है। सुखविंदर सिंह सुक्खू शिमला में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि वेतन व पेंशन के मुद्दे पर विपक्ष की तरफ से लगाए जाने वाले आरोपों का वे विधानसभा में जवाब देंगे। उन्होंने एक अन्य प्रश्न के उत्तर में कहा कि प्रतिभा सिंह ही हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष है, सिर्फ नई कार्यकारिणी को बनाया जाएगा।

'कांग्रेस बनाएगी नई टीम'

नई प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल ने सत्ता-संगठन से जुड़े नेताओं से संगठन को और मजबूत करने के लिए फीडबैक लिया है। ऐसे में आने वाले दिनों में शीघ्र कांग्रेस की नई टीम बनेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को बदले जाने को लेकर संगठन के स्तर पर अभी कोई बात नहीं हुई है।

सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार वित्तीय वर्ष, 2025-26 के बजट की तैयारियों में जुटी है। उनकी तरफ से 17 मार्च को प्रस्तुत किए जाने वाले बजट में सरकार का आगे का रोडमैप सामने आएगा, जिसमें वित्तीय वर्ष का पूरा लेखा-जोखा होगा।

सदन के नेता हैं मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

शिमला दो दिन बाद शुरू हो रहे विधानसभा के बजट सत्र पर चर्चा करने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हमीरपुर प्रस्थान करने से पहले विधानसभा पहुंचे। जहां पर उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से एक घंटे तक लंबी चर्चा की।

मुख्यमंत्री सदन के नेता भी हैं, ऐसे में जिम्मेदारी को देखते हुए उन्होंने कुलदीप सिंह पठानिया से मंत्रणा की। अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया आज सुबह कह चुके थे कि सत्र का प्रदेश हित में सदुपयोग होना चाहिए। इसी तरह की बात मुख्यमंत्री सुक्खू भी पहले करते रहे हैं। ये तय माना जा रहा है कि कोई भी सत्ता या विपक्ष का सदस्य विषय से परे सनसनी बटोरने के लिए सदन में बात नहीं रख पाएगा।

मुख्यमंत्री साढ़े पांच बजे विधानसभा पहुंचे थे और साढ़े बजे वहां से निकले। इससे पहले मुख्यमंत्री सुक्खू ने बजट की तैयारियों को लेकर योजना विभाग के अधिकारियों के साथ चर्चा की। 

यह भी पढ़ें- Himachal Budget 2025: सीएम सुक्खू सुबह नहीं दोपहर में पेश करेंगे बजट, जानिए क्यों बदला समय? 10 मार्च से सत्र शुरू

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।