Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल में माइनस में पहुंचा तापमान, यहां रहा सीजन का सबसे ठंडा दिन, अब कब से करवट बदलेगा मौसम?

    By Rajesh SharmaEdited By: Rajesh Sharma
    Updated: Sat, 25 Oct 2025 11:23 AM (IST)

    हिमाचल प्रदेश में हिमपात और ओलावृष्टि के बाद ठंड बढ़ गई है। लाहुल स्पीति में तापमान माइनस दो डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है, जो इस सीजन का सबसे कम है। ...और पढ़ें

    हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के बाद माैसम ठंडा हो गया है।

    हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के बाद माैसम ठंडा हो गया है।

    HighLights

    1. लाहुल स्पीति में तापमान माइनस दो डिग्री

    2. जनजातीय क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड

    3. 30 अक्टूबर तक मौसम साफ रहने का अनुमान

    राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश में हिमपात और ओलावृष्टि के बाद ठंड बढ़ गई है। लाहुल स्पीति जिले में न्यूनतम तापमान माइनस में पहुंच गया है। शुक्रवार को स्पीति घाटी के ताबो में न्यूनतम तापमान माइनस दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे कम है। 

    प्रदेश के अन्य ऊंचाई वाले जनजातीय क्षेत्रों में भी तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। लाहुल-स्पीति, किन्नौर, कुल्लू और चंबा के ऊंचाई वाले इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। 

    सुंदरनगर और बिलासपुर में छाने लगा कोहरा

    सुंदरनगर और बिलासपुर में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा जिससे दृश्यता प्रभावित हुई। वहीं मैदानों में रातें ठंडी जबकि दिन में मौसम सुहावना बना है।

    शिमला में हल्के बादलों के बीच खिली धूप

    शुक्रवार को प्रदेशभर में मौसम साफ रहा। शिमला में भी हल्के बादलों के बीच धूप खिली रही, जिससे दिन के तापमान में हल्की वृद्धि दर्ज की गई। शनिवार को भी मौसम इसी तरह का है।

    30 तक बारिश की नहीं बन रही संभावना

    मौसम विभाग ने 30 अक्टूबर तक प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। इस दौरान किसी भी क्षेत्र में वर्षा या हिमपात की संभावना नहीं है। प्रदेश के औसत न्यूनतम तापमान में 2.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।

    प्रमुख स्थानों का तापमान

    • स्थान    न्यूनतम    अधिकतम
    • सुंदरनगर    11.1    21. 8
    • भुंतर        8.5    29.3
    • कल्पा    3.1    27.0
    • धर्मशाला    12.1    18.6
    • ऊना        11.4    33.2
    • नाहन        18    27.7
    • सोलन    10    25.0
      (तापमान डिग्री सेल्सियस में)

     

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: दिल्ली से धर्मशाला जा रही HRTC की लग्जरी बस ने हिमाचल के एंट्री प्वाइंट पर तोड़ दिया दम, लग गया लंबा जाम 

    यह भी पढ़ें: हिमाचल में गजब! PM आवास योजना में 1633 मकानों के लिए आ गए एक लाख आवेदन, गत वर्ष नहीं मिले थे पूरे आवेदक; आखिर क्या है वजह?