CM Sukhu व डिप्टी सीएम से प्रभारी पाटिल की अलग मंत्रणा, हिमाचल कांग्रेस संगठन के गठन पर बनी बात!
Himachal Pradesh Congress हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के गठन की प्रक्रिया फिर से तेज़ हो गई है। कांग्रेस विधायक दल की बैठक में मंत्रियों और विधायकों न ...और पढ़ें

HighLights
- मंत्री व विधायक बोले, संगठन के गठन में अब देरी नहीं चाहिए
- कांग्रेस विधायक दल की बैठक में उठाया संगठन के गठन का मामला
- आज अग्रणी संगठनों के नेताओं से मिलेंगी प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल
राज्य ब्यूरो, शिमला। Himachal Pradesh Congress, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के गठन के लिए सरगर्मियां फिर तेज होने लगी हैं। कांग्रेस विधायक दल की बैठक शिमला स्थित होटल पीटरहाफ में हुई। बैठक पार्टी के ‘वोट चोर, गद्दी छोड़' अभियान को लेकर बुलाई थी, लेकिन इसमें संगठन के गठन का मामला प्रमुखता से उठा।
मंत्रियों व विधायकों ने प्रदेश मामलों की प्रभारी रजनी पाटिल से कहा कि संगठन के गठन में अब देरी नहीं होनी चाहिए। रजनी पाटिल आज अग्रणी संगठनों के नेताओं से मिलेंगी। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने की। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सहित अन्य मंत्री व विधायक भी उपस्थित रहे।
दो बार बैठक कर चुकीं पाटिल
पाटिल शिमला में दो बार पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर चुकी हैं। सह प्रभारी व पार्टी पर्यवेक्षक भी कई बार हिमाचल आकर कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोल कर फीडबैक हाईकमान को सौंप चुके हैं। अब कार्यकर्ता ही नहीं मंत्री भी नाराज हैं।
सीएम, डिप्टी सीएम व अन्य नेताओं में अलग मंत्रणा
पाटिल ने मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष सहित पार्टी के अन्य नेताओं से अलग-अलग बैठकें की हैं। इसमें सरकार व संगठन पर चर्चा हुई। वरिष्ठ नेता रामलाल ठाकुर, आशा कुमारी सहित अन्य नेताओं ने भी उनसे मुलाकात की। सभी ने कहा कि संगठन के गठन में अब देरी नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा है कि जल्द कार्यकारिणी का गठन होगा। उपमुख्यमंत्री ने कहा, अब संगठन के गठन में अगस्त से सितंबर न हो।
खबरें और भी
पाटिल बोलीं, जल्द ऐलना, भाजपा से पूछें- नड्डा क्यों नहीं बदले
वहीं रजनी पाटिल ने कहा कि संगठन के गठन को लेकर प्रक्रिया चल रही है। जल्द इसका ऐलान होगा। भाजपा से भी पूछना चाहिए कि नड्डा को अभी तक क्यों नहीं बदला है, जबकि उनका कार्यकाल पूरा हो चुका है।
यह भी पढ़ें- Himachal Congress संगठन के गठन में बड़े बदलाव की तैयारी, समन्वय के लिए बदलेगा पैटर्न, दिखेगी राहुल गांधी की पसंद
वोट चोरी से जनता को अवगत करवाएगी कांग्रेस : प्रतिभा
प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि इस अभियान के दौरान जनता को बताया जाएगा कि किस प्रकार जनता के वोट चुराकर लोकतंत्र की हत्या की गई है। भाजपा ने चुनाव आयोग के साथ मिलकर जनता के वोट चुराए हैं। कांग्रेस जनता को इन सब बातों से अवगत करवाएगी। यह अभियान शुक्रवार से आरंभ हो गया है। ब्लाक, जिला व राज्य स्तर पर रैलियां करने की योजना है। 15 सितंबर से 15 अक्टूबर तक देशभर में हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा।