Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal Congress: दिल्ली से लौटे नेताओं ने बताया कब बनेगा अध्यक्ष, क्या सुक्खू व प्रतिभा में सहमति पर रुकी बात, रोहित का संकेत

    Updated: Wed, 06 Aug 2025 06:54 PM (IST)

    Himachal Pradesh Congress हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मुख्यमंत्री सुक्खू और प्रतिभा सिंह के बीच सहमति बनाने का प्रयास जारी है। दिल्ली में हुई बै ...और पढ़ें

    हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू।
    हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू।

    HighLights

    1. मंत्रियों ने हाईकमान के समक्ष रखा अपना पक्ष |
    2. सुक्खू और प्रतिभा के बीच सहमति का प्रयास |
    3. रोहित ठाकुर बोले, जो दायितव मिला है उसमें हूं खुश।

    राज्य ब्यूरो, शिमला। Himachal Pradesh Congress, दिल्ली में कांग्रेस की बैठक से लौटे उद्योग व संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि हिमाचल कांग्रेस का अध्यक्ष मजबूत और कद्दावर नेता बनेगा। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ बैठक के बाद लौटे हर्षवर्धन चौहान ने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि बैठक में सभी मंत्रियों ने अपना पक्ष हाईकमान के समक्ष रखा है। सभी चाहते हैं कि कद्दावर नेता को अध्यक्ष बनाया जाए।

    उन्होंने कहा कि बैठक में कांग्रेस संगठन के ढांचे और आगामी चुनावों की रणनीति पर चर्चा हुई है। उन्होंने कहा कि हिमाचल कांग्रेस का संगठन न होने से प्रतिकूल असर पड़ रहा है। सभी नेता जल्द इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए एकमत हैं। उन्होंने कहा कि हाईकमान जल्दी नए अध्यक्ष और पूरी टीम की घोषणा करेगा।

    आगामी पंचायती राज संस्थाओं और शहरी निकाय चुनावों के लिए पार्टी की रणनीति पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि सरकार और संगठन को मिलकर काम करना होगा। बैठक में सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया है ताकि आगामी चुनावों में पार्टी मजबूती से लड़ सके।

    सुक्खू व प्रतिभा के बीच सहमति बनाने का हो रहा प्रयास

    उन्होंने कहा कि नए अध्यक्ष के नाम पर जल्द फैसला हो सकता है, जिसे लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के बीच सहमति बनाने का प्रयास किया जा रहा है। संगठनात्मक बदलाव और चुनावी रणनीति पर चर्चा के बाद पार्टी आगामी चुनावों के लिए तैयारियों पर ध्यान केंद्रित करेगी।

    खबरें और भी

    मुझे जो जिम्मेदारी मिली उससे हूं संतुष्ट : रोहित ठाकुर

    कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के लिए शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का नाम चर्चा में सबसे आगे हैं। कांग्रेस प्रदेश मामलों की प्रभारी रजनी पाटिल ने बैठक में सभी मंत्रियों से राज्य अध्यक्ष को लेकर राय जानी। रोहित ठाकुर से भी पूछा गया तो उन्होंने अध्यक्ष पद के लिए हामी भरी थी। दिल्ली मे बैठक से भाग लेकर शिमला पहुंचे रोहित ठाकुर ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने उन्हें शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विभाग की जिम्मेदारी दी है। जो जिम्मेदारी उन्हें मिली है वह उस से संतुष्ट है व उसमें बेहतर कार्य कर रहे हैं। आगे भी इसी में योगदान देना चाहता हूं, बाकी संगठन सर्वोपरि होता है।

    हाईकमान के समक्ष रख दिया है पक्ष

    उन्होंने कहा कि पार्टी आलाकमान जो कहेगा वो मंजूर होगा। अध्यक्ष बनने को लेकर जब उनकी राय पूछी गई तो उनका क्या पक्ष था इस पर रोहित ठाकुर ने कहा कि हाईकमान के समक्ष पक्ष रख दिया है। मीडिया में इसको लेकर कुछ कहेंगे तो बैठक का कोई औचित्य नहीं रह जाएगा। उन्होंने कहा कि लंबे समय से कार्यकारिणी भंग होने से पार्टी को नुकसान हो रहा है।

    यह भी पढ़ें- Himachal Congress अध्यक्ष के लिए रोहित ठाकुर के नाम की पैरवी, प्रतिभा और विक्रमादित्य की रजनी से अलग मंत्रणा, गरमाई हिमाचल की सियासत

    यह भी पढ़ें- Himachal Congress कमेटी गठन को लेकर आखिर क्यों हो रही 9 महीने से माथापच्ची, ...दिल्ली मंथन के बाद बड़े बदलाव तय