Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal Fire Incidents: हिमाचल में दीवाली की रात हुई 47 आग की घटनाएं, शिमला और कांगड़ा में सबसे ज्यादा नुकसान

    By Yadvinder Sharma Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Tue, 21 Oct 2025 04:38 PM (IST)

    हिमाचल प्रदेश में दिवाली की रात आग की 47 घटनाएं हुईं, जिनमें शिमला और कांगड़ा में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है, ले ...और पढ़ें

    हिमाचल प्रदेश में दीवाली की रात 47 आग की घटनाएं सामने आई हैं। प्रतीकात्मक फोटो

    हिमाचल प्रदेश में दीवाली की रात 47 आग की घटनाएं सामने आई हैं। प्रतीकात्मक फोटो

    HighLights

    1. दिवाली की रात 47 आग की घटनाएं

    2. शिमला और कांगड़ा में ज्यादा नुकसान

    3. लापरवाही से आग लगने की आशंका

    राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश में दीवाली की रात आग की 47 घटनाएं पेश आई हैं। इनमें कोई भी जानी नुकसान नहीं हुआ है। आग की घटनाओं में 1.40 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है और 19.50 करोड़ की संपत्ति को राख होने से बचाया गया है।

    प्रदेश में हुई आग की 47 घटनाओं में 18 मकानों और गौशालाओं को नुकसान हुआ है, जबकि 29 जंगल व अन्य जगह लगी आग है। इसके कारण पेडों और घास आदि को नुकसान हुआ है।

    पटाखों से झुलसे लोग

    प्रदेश में दीवाली की रात पटाखे जलाने के दौरान कुछ लोगों के झुलसने की भी सूचना है। ऐसे में उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा। अकेले कांगड़ा जिले में ही 62 लोग पटाखों से झुलसने के बाद अस्पताल पहुंचे।

    शिमला और कांगड़ा में सबसे ज्यादा आग की घटनाएं

    प्रदेश में दीवाली की रात हुई आग की घटनाओं में जिला शिमला में सबसे अधिक 11, कांगड़ा में 10 घटनाएं पेश आई हैं। दीवाली के अवसर पर कहीं पर भी किसी भी तरह का नुकसान न हो इसके लिए अग्निशमन विभाग के कर्मियों को मुस्तैद किया गया था। यही नहीं अग्निशमन कर्मियों की छुट्टियां रद्द की गई थी।

    यह भी पढ़ें: शिमला में दीवाली की रात दो अग्निकांड, संजौली बाजार राख होने से बचाया; दुकानें जलने से लाखों रुपये का नुकसान

    इसके साथ ही अस्पतालों में आग की चपेट में आने वालों के उपचार के लिए चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियों को तैनात किया गया था। जिससे आग की चपेट में आने वालों को तुंरत उपचार मिल सके।

    प्रदेश में कहां कितनी आग की घटनाएं

    • जिला घटनाएं नुकसान
    • शिमला 11 45 लाख
    • कांगड़ा 10 5.40 लाख
    • हमीरपुर 05 21 लाख
    • सोलन 05 15 लाख
    • ऊना 05 43 हजार
    • मंडी 04 1.50 लाख
    • चंबा 03 10 हजार
    • कुल्लू 02 50 लाख
    • बिलासपुर 01 10 हजार
    • सिरमौर 01 2 हजार

    यह भी पढ़ें: Himachal News: पटाखों से झुलसी दीवाली की खुशियां, हमीरपुर में एक महिला सहित 18 लोग पहुंचे अस्पताल

    यह भी पढ़ें: हिमाचल: दीवाली पर मंडी में 4 जगह लगी आग, डंपिंग साइट में मशीनरी जली, लडभड़ोल में जलते मकान से निकाली बुजुर्ग महिला, VIDEO

    खबरें और भी