Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    शिमला की लड़की का फोटो प्रयोग कर बनाया फर्जी इंटरनेट मीडिया अकाउंट और साझा कर दी अश्लील सामग्री, सुरक्षा के लिए बरतें ये सावधानी

    Updated: Sat, 02 Aug 2025 05:25 PM (IST)

    शिमला में एक लड़की की फोटो का इस्तेमाल कर सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाया गया और अश्लील पोस्ट की गईं। लड़की के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जि ...और पढ़ें

    शिमला की लड़की का फोटो प्रयोग कर फर्जी अंकाउट बना लिया।
    शिमला की लड़की का फोटो प्रयोग कर फर्जी अंकाउट बना लिया।

    HighLights

    1. शिमला में लड़की की फोटो से फर्जी अकाउंट बना |
    2. अश्लील सामग्री पोस्ट करने का मामला दर्ज |
    3. पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया |

    जागरण संवाददाता, शिमला। इंटरनेट मीडिया पर निजी फोटो शेयर करना खतरे से खाली नहीं है। अगर आप भी इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म पर अपनी फोटो साझा करते हैं तो आपको भी सावधान रहने की आवश्यकता है। ताजा मामले में शिमला की रहने वाली लड़की की फोटो का इस्तेमाल कर इंटरनेट मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाया गया।

    इसके बाद अंकाउंट पर अज्ञात लोगों की ओर से आपत्तिजनक एवं अश्लील सामग्री पोस्ट कर दी गई। इस मामले में लड़की के पिता की ओर से छोटा शिमला थाना में मामला दर्ज करवाया गया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनकी बेटी और परिवार के सदस्यों को निशाना बनाकर ऑनलाइन उत्पीड़न, साइबर स्टॉकिंग और मानहानि के गतिविधियों को अंजाम दिया गया है।

    आरोपित व्यक्तियों ने कथित तौर पर शिकायतकर्ता की बेटी की सहमति के बिना उसके नाम और फोटो का उपयोग करके फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल बनाए, मार्फ्ड और अश्लील सामग्री साझा की और मानहानिकारक सामग्री प्रसारित की।

    यह भी पढ़ें- हिमाचल पुलिस के जवान चंडीगढ़ में वर्दी पहने पहुंचे ठेके पर, सरकारी गाड़ी में रखवाई शराब की पेटी, Video Viral

    अज्ञात वाट्सएप नंबरों से भी भेजी सामग्री

    उत्पीड़न में विभिन्न अज्ञात वाट्सएप नंबरों के माध्यम से भेजे गए यौन रूप से स्पष्ट और अपमानजनक संदेश, अनचाहे कॉल और सोशल मीडिया गतिविधियां शामिल हैं। पुलिस ने इस बारे में आईटी एक्ट एवं भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

    यह भी पढ़ें- Himachal News: रिश्तेदार ने नाबालिग लड़की से की अश्लील हरकतें, कोर्ट ने सुनाई कठोर कारावास की सजा

    सुरक्षा के लिए बरतें ये सावधानी

    सुरक्षा के लिए अपने इंटरनेट मीडिया जैसे फेसबुक पर प्रोफाइल लाॅक कर दें। इंस्टाग्राम पर जान पहचान वाले शख्स की फॉलो रिक्वेस्ट एक्सेप्ट करें। किसी को फॉलो करने से पहले यह देख लें प्रोफाइल किस तरह के शख्स की है। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Kangra News: टांडा अस्पताल में नाबालिग ने बच्ची को जन्म दिया, मां के धर्म भाई ने किया था दुष्कर्म