Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कर्मचारियों को मिला दीवाली का डबल गिफ्ट, कुछ ही घंटे में DA के साथ अकांउट में आएगी सैलरी और पेंशन

    Updated: Mon, 28 Oct 2024 01:30 PM (IST)

    दीवाली और धनतेरस के मौके पर हिमाचल प्रदेश सरकार ने अपने कर्मचारियों और पेंशनरों को तोहफा दिया है। सरकार ने वेतन पेंशन और चार प्रतिशत डीए का भुगतान आज ...और पढ़ें

    कर्मचारियों और पेंशननरों के खाते में आज आएगी सैलरी और पेंशन (फाइल फोटो)
    कर्मचारियों और पेंशननरों के खाते में आज आएगी सैलरी और पेंशन (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को डीए के साथ 20 हजार एरियर मिलेगा
    2. 75 वर्ष से अधिक के पेंशनरों को मिलेगा छठे वेतन आयोग का पूरा एरियर
    3. हिमाचल प्रदेश सरकार चार दिन पहले कर रही भुगतान

    राज्य ब्यूरो, शिमला। दीवाली (Diwali 2024) और धनतेरस (Dhanteras) को देखते हुए प्रदेश के कर्मचारियों व पेंशनरों को आज वेतन, पेंशन और चार प्रतिशत डीए का भुगतान होगा। प्रदेश सरकार के कर्मचारियों व पेंशनरों को वेतन-पेंशन चार दिन पहले भुगतान होने जा रहा है।

    मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhvinder Singh Sukhu) द्वारा त्योहार को देखते हुए सरकार के सभी कर्मचारियों के साथ आउटसोर्स, आंगनबाडी, आशा कार्यकर्ताओं, दिहाड़ीदारों व मल्टी टास्क कर्मियों को 28 अक्टूबर को वेतन भुगतान करने के आदेश दिए थे। जिसके तहत 1.80 लाख कर्मचारियों को और 1.90 लाख पेंशनरों और पारिवारिक पेंशनरों को दोहरा वित्तीय लाभ प्राप्त होगा।

    सरकार दे रही इतने करोड़ का वित्तीय लाभ

    चार प्रतिशत डीए के तहत 600 करोड़ रुपये की धनराशि का प्रविधान किया गया है। दीवाली से पहले इस माह सरकार 2800 करोड़ के वित्तीय लाभ प्रदान कर रही है। वेतन-पेंशन अग्रिम भुगतान करने की व्यवस्था के साथ-साथ वित्त विभाग ने डीए जारी करने की अधिसूचना पहले ही कर दी थी, जिसके तहत अब केवल भुगतान होना शेष है।

    चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को 20 हजार साथ मिलेंगे

    प्रदेश सरकार के सभी चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को चार प्रतिशत डीए के साथ सरकार ने 20 हजार रुपये की धनराशि देने का निर्णय लिया है। ये धनराशि बकाया एरियर से संबंधित है। इससे पहले में तीस हजार से अधिक चतुर्थ श्रेणी कर्मी लाभांवित होंगे। दीवाली और धनतेरस से पहले हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार की तरफ से कर्मचारियों को तोहफा दिया है।

    खबरें और भी

    75 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनरों को पूरा एरियर

    75 वर्ष से अधिक आयु के 35 हजार पेंशनरों को पूरा एरियर मिलेगा। समूची धनराशि प्रत्येक पेंशनर के खाते में पहुंचेगी। वर्ष 2016 के वेतनमानाें के तहत उनकी भी पेंशन बढ़ी थी, लेकिन उनको एरियर नहीं मिल पाया था। इनकाे बकाया एरियर 22.50 प्रतिशत था ,जो अब एकमुश्त चुकता कर दिया है। इस पर 100 करोड़ वित्तीय भार पड़ेगा।

    यह भी पढ़ें- खुशखबरी! दीवाली में घर जानें वालों को नहीं होगी दिक्कत, HRTC चलाएगा 155 अतिरिक्त बसें

    1364 एनपीएस को 12 नहीं 15 प्रतिशत डीए मिलेगा

    ओपीएस (One Pension Scheme) के बजाए केंद्र सरकार की ओर से घोषित की गई एनपीएस योजना में रहने का निर्णय लेने वाले 1364 कर्मचारियों व अधिकारियों को प्रदेश सरकार ने एकमुश्त 12 प्रतिशत डीए देने की घोषणा की थी। लेकिन केंद्र सरकार की ओर से तीन प्रतिशत अतिरिक्त डीए घोषित करने के बाद प्रदेश सरकार एनपीएस कर्मियों को 15 प्रतिशत डीए का भुगतान करेगी।

    यह भी पढ़ें- Mandi News: दीवाली से पहले 5 घरों के बुझ गए दीपक, CM सुक्खू ने जताया दुख, पीड़ित परिजनों को मिलेंगे 25-25 हजार रुपये