यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
हिमाचल में प्रमोट हुए कर्मचारियों के लिए अहम खबर, 15 दिन में संभालना होगा पदभार; देरी की तो हो जाएंगे आदेश रद
Himachal Pradesh News हिमाचल प्रदेश सरकार ने पदोन्नत कर्मचारियों (Himachal Promotion News) के लिए नए पदभार ग्रहण करने की समय-सीमा 15 दिन निर्धारित की ...और पढ़ें

HighLights
- पदोन्नति पर 15 दिनों में पदभार न संभालने वालों के होंगे पदोन्नति आदेश रद्द
- सभी विभागों को सख्ती से इन आदेशों को लागू करने के निर्देश
राज्य ब्यूरो, शिमला। Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश के सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए एक अहम खबर है। प्रदेश सरकार के वे कर्मचारी जिनके लिए पदोन्नति आदेश जारी हुए हैं, उन्हें 15 दिनों में पदभार संभालना होगा। जो अधिकारी या कर्मचारी पदोन्नति आदेशों के जारी होने के 15 दिनों के भीतर नई नियुक्ति वाले स्थानों पर पदभार नहीं संभालेगा उसके पदोन्नति आदेशों को रद्द कर दिया जाएगा।
इस संबंध में प्रदेश के सभी विभागों को इन निर्देशों काे सख्ती से लागू करने के निर्देश जारी किए गए हैं। सरकार के संज्ञान में ये बात आई है कि पदोन्नति के बाद अधिकारी व कर्मचारी एक-एक माह तक पदोन्नति के बाद नए स्थान पर पदभार नहीं संभाल रहे हैं इस तरह कर्मचारियों की मुश्किलें बढ़ सकती है। सरकार न
कर्मचारियों और अधिकारियों को मिलेगा लाभ
ऐसे में इन निर्देशों से पदोन्नति के लिए कतारों में लगे अन्य कर्मचारियों व अधिकारियों को लाभ मिल सकेगा। पदोन्नति के बाद देखा गया है कि मनपसंद का स्टेशन न मिलने पर कर्मचारी-अधिकारी पदभार नहीं संभालते। इसकी वजह से लोगों के काम प्रभावित होते हैं और उन्हें सुविधा नहीं मिल पाती।
यह भी पढ़ें- खुशखबरी! अब शहरों में भी चला सकेंगे होम स्टे, सुक्खू सरकार ने दी मंजूरी; नहीं लेना होगा NOC
कई कर्मचारी कई जगह ले चुके प्रमोशन
ऐसे में सरकार से अपने पसंद के स्थान पर तैनाती का जुगाड़ लगाते रहते हैं। प्रदेश (Himachal Pradesh News) में वर्तमान में पौने तीन लाख सरकारी कर्मचारी व अधिकारी विभिन्न विभागों में सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।
खबरें और भी
बीते लंबे समय से रुकी पदोन्नतियों (Himachal Promotion News) कर प्रक्रिया चल रही है। प्रदेश कार्मिक विभाग की तरफ से इस तरह के निर्देश लोगों को आने वाले दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं। कई ऐसे कर्मचारी भी हैं जो एक ही स्थान पर कई-कई पदोन्नतियां ले चुके हैं।
पदोन्नति के बाद नए स्थान पर पदभार संभालने के लिए 15 दिनों का समय निर्धारित किया गया है। ऐसे में 15 दिनों में पदोन्नति पर पदभार न संभालने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के पदोन्नति आदेशों को रद्द करने के निर्देश दिए गए हैं।
-प्रबोध सक्सेना, मुख्य सचिव हिमाचल प्रदेश
यह भी पढ़ें- IIT मंडी में बीटेक की छात्राओं के साथ यौन उत्पीड़न, दोषी प्रोफेसर को नौकरी से निकाला
यह भी पढ़ें- Himachal Cabinet Meeting: आपदा प्रभावितों को 7 लाख रुपए देगी सुक्खू सरकार, पढ़ें कैबिनेट बैठक के अहम फैसले