हिमाचल के गवर्नर शिव प्रताप शुक्ल ने दिया इस्तीफा, कविंद्र गुप्ता बने नए राज्यपाल
केंद्र सरकार ने गुरुवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के राज्यपालों का तबादला किया। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को तेलंगाना का ...और पढ़ें

हिमाचल के गवर्नर शिव प्रताप शुक्ल ने दिया इस्तीफा। फाइल फोटो
HighLights
केंद्र सरकार ने कई राज्यपालों का तबादला किया।
शिव प्रताप शुक्ल हिमाचल से तेलंगाना के गवर्नर बने।
लद्दाख के कवींद्र गुप्ता हिमाचल के नए राज्यपाल नियुक्त।
डिजिटल डेस्क, शिमला। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के राज्यपाल और उपराज्यपालों का ट्रांसफर किया। इस बीच हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को तेलंगाना का गवर्नर बनाया गया है।
वहीं, केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के एलजी को हिमाचल प्रदेश का गवर्नर बनाया गया है। लद्दाख के एलजी कविंद्र गुप्ता और शिव प्रताप शुक्ल ने गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
कविंद्र गुप्ता को मिला प्रमोशन
बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कई राज्यों में नए राज्यपाल की नियुक्ति की है। वहीं, कई राज्यों में राज्यपालों का ट्रांसफर हुआ है। लद्दाख के उपराज्यपाल कविंद्र गुप्ता को प्रमोशन मिला है। उन्हें उपराज्यपाल से राज्यपाल बनाया गया है।
कविंद्र गुप्ता ने 18 जुलाई 2025 को लद्दाख के तीसरे उपराज्यपाल के रूप में शपथ ली थी। वह आठ महीने से भी कम समय तक लद्दाख के उपराज्यपाल रहे।
शिव प्रताप शुक्ल का तेलंगाना ट्रांसफर
तेलंगाना के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा को महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया गया है। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल का तेलंगाना ट्रांसफर हुआ है। शिव प्रताप शुक्ल को तेलंगाना का राज्यपाल बनाया गया है।
बिहार के वरिष्ठ भाजपा नेता नंद किशोर यादव को नागालैंड और सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।