विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल शिक्षा विभाग ने स्कूलों में वार्षिक समारोह पर पलटा फैसला, अब आयोजन के लिए दी तय समय की छूट

By Anil Thakur Edited By: Rajesh Sharma
Published: Wed, 17 Dec 2025 05:37 PM (IST)Updated: Wed, 17 Dec 2025 06:52 PM (IST)

हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग ने स्कूलों में वार्षिक समारोह को लेकर अपना फैसला बदल दिया है। नए निर्देशों के अनुसार, ...और पढ़ें

हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग ने वार्षिक समारोह को लेकर निर्देश जारी किए हैं। प्रतीकात्मक फोटो

हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग ने वार्षिक समारोह को लेकर निर्देश जारी किए हैं। प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. शिक्षा विभाग ने वार्षिक समारोह पर लगाई रोक हटाई

  2. स्कूलों को तय समय में आयोजन की अनुमति

  3. छात्रों और शिक्षकों में खुशी की लहर

राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में वार्षिक समारोह के आयोजन पर विभाग ने एक बार फिर अपना फैसला बदल दिया है। निदेशक स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से बीते रोज सभी स्कूलों को निर्देश जारी किए गए थे कि 30 नवंबर के बाद कोई भी वार्षिक कार्यक्रम स्कूलों में आयोजित नहीं होगा।

 इसके पीछे तर्क दिया गया था कि वार्षिक परीक्षाओं का समय होता है। जबकि शीतकालीन अवकाश वाले स्कूलों में पेपरों का मूल्यांकन होता है और 31 दिसंबर को रिजल्ट जारी करना प्रस्तावित रहता है। विभाग ने आदेश जारी किए कि दिसंबर महीने में कोई भी स्कूल वार्षिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं करेगा।

अब नए सिरे से आदेश जारी किए गए हैं। इसमें कहा गया है कि 31 दिसंबर तक वार्षिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा सकेगा। निदेशक स्कूल शिक्षा विभाग आशीष कोहली की ओर से जारी आदेशों में कहा गया है कि यह छूट मौजूदा शैक्षणिक सत्र के लिए वार्षिक समारोह आयोजित करने के लिए ही है।

अगले साल से इसमें कोई बदलाव नहीं होगा। हालांकि पिछले साल विभाग ने ये निर्णय बनाया था। न तो इसे पिछले साल लागू किया जा सका, न ही इस साल।शिक्षा निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि जिन विद्यालयों में 30 नवंबर की पूर्व निर्धारित समय-सीमा तक वार्षिक समारोह आयोजित नहीं हो सके, उन्हें इसके पीछे के अनिवार्य कारणों का स्कूल-वार विस्तृत विवरण निदेशालय को भेजना होगा।

यह रिपोर्ट 15 जनवरी, 2026 तक अनिवार्य रूप से प्रेषित करनी होगी। निदेशालय ने यह भी साफ किया है कि 31 दिसंबर के बाद किसी भी प्रकार का विस्तार नहीं दिया जाएगा। सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने अधीनस्थ विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, मुख्य अध्यापकों को निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करवाएं।

 

यह भी पढ़ें: HRTC BOD: हिम बस कार्ड पर लगेगी अंतिम मुहर, टेंपो ट्रेवलर व बस खरीद सहित लंबित देनदारियों पर भी होगा फैसला 

यह भी पढ़ें: हिमाचल खुद तैयार करेगा प्राकृतिक खेती के लिए बीज, बनेगा देश का पहला राज्य; कृषि विभाग के 12 फार्म में प्रक्रिया शुरू 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।