विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

HPPSC Bharti 2024: हिमाचल प्रदेश में 200 डॉक्टरों की भर्ती जल्द, सरकार ने लोक सेवा आयोग को भेजा ऑनलाइन प्रस्ताव

Published: Fri, 20 Sep 2024 06:19 PM (GMT+05:30)

HPPSC Bharti 2024 हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा 200 चिकित्सकों की भर्ती के लिए भेजे गए ऑफलाइन प्रस्ताव को ...और पढ़ें

HPPSC Bharti 2024: हिमाचल प्रदेश में 200 डॉक्टरों की भर्ती जल्द,
HPPSC Bharti 2024: हिमाचल प्रदेश में 200 डॉक्टरों की भर्ती जल्द,

HighLights

  1. चिकित्सकों की भर्ती को आफलाइन प्रस्ताव भेजने पर लौटाया था वापस प्रस्ताव
  2. सभी विभागाें को आनलाइन भर्ती प्रस्ताव भेजने को कहा गया है

राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश लोकसेवा आयोग द्वारा 200 चिकित्सकों की भर्ती के ऑफलाइन प्रस्ताव पर भर्ती करने से इनकार के बाद हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने ऑनलाइन भर्ती प्रस्ताव भेज दिया है।

ऐसे में अब प्रदेश के विभिन्न सरकारी अस्पतालों व स्वास्थ्य संस्थानों में चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती की प्रक्रिया का रास्ता साफ हो गया है। हिमाचल प्रदेश लोकसेवा आयोग ने सभी विभागों को स्पष्ट रूप से कह दिया है कि जो भी भर्ती प्रस्ताव आयोग को भेजा जाए ऑनलाइन भेजा जाए। ऑफलाइन भेजे जाने वाले भर्ती प्रस्तावों को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

अगस्त माह में भेजा गया था प्रस्ताव

डिजिटल इंडिया और प्रदेश में हर विभाग के कार्य को ऑनलाइन कर दिया है। बावजूद इसके सरकारी विभागों द्वारा भर्ती प्रस्ताव को ऑफलाइन भेजा जा रहा है। 200 चिकित्सकों की भर्ती के लिए अगस्त माह के अंतिम सप्ताह में प्रस्ताव को भेजा गया था जिसे वापस लौटने के बाद अब ऑनलाइन भेजा है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा दो सौ चिकित्सकों के पदों को अनुबंध आधार पर भरा जाना है। प्रदेश में जिला अस्पतालों से लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों की कमी है।

इन चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती से प्रदेश के दूर दराज के लोगों को घर द्वारा पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

3400 का काडर 350 पद चले रहे रिक्त

प्रदेश में चिकित्सा अधिकारियों का काडर करीब 3400 के करीब हो गया है। सेवानिवृत्त और कुछ चिकित्सकों के पदोन्नत और छोड़कर चले जाने के कारण प्रदेश में 350 के करीब चिकित्सा अधिकारियों के पद खाली हैं।

प्रदेश में छह सरकारी मेडिकल कॉलेजों के खुलने के अलावा निजी मेडिकल कॉलेजों और देश व विदेश के मेडिकल कॉलेजों से एमबीबीएस डिग्री धारक चिकित्सकों की संख्या तीन हजार से अधिक है। जो इस भर्ती का इंतजार कर रहे हैं।

प्रदेश स्वास्थ्य विभाग को जल्द नए चिकित्सा अधिकारी मिल जाएंगे। लोकसेवा आयोग को जल्द भर्ती प्रक्रिया को पूरा करने के लिए कहा गया है।

-कर्नल धनीराम शांडिल, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री हिमाचल प्रदेश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।