Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Rampur Bus Accident: प्रकृति ने दिया था संभलने का मौका पर एक लापरवाही पड़ी भारी, जानिए चालक ने क्या बताया

    Updated: Thu, 04 Sep 2025 12:57 PM (IST)

    Himachal Pradesh Landslide शिमला के रामपुर में एक निजी बस पर चट्टान गिरने से दुखद हादसा हुआ। पहाड़ी से गिरते पत्थरों को अनदेखा करने के कारण यह दुर्घटन ...और पढ़ें

    शिमला के रामपुर में बस पर गिरी चट्टानें
    शिमला के रामपुर में बस पर गिरी चट्टानें

    संवाद सहयोगी, रामपुर बुशहर (शिमला)। हिमाचल प्रदेश में जिला शिमला के रामपुर में बस पर चट्टान गिरने से पहले सड़क पर पत्थर गिर रहे थे। प्रकृति ने संकेत दे दिया था कि यहां हादसा हो सकता है। लेकिन गिर रहे छोटे पत्थरों को नजरअंदाज करना महंगा पड़ गया। बड़ी चट्टान दरक कर बस में जा घुसी और दो लोगों की दुखद मौत हो गई। 

    निजी बस के चालक संदीप का कहना है कि रामपुर से शिमला बस लेकर जा रहा था। बस जैसे ही पुलिस थाना कुमारसैन के तहत बिथल के पास पहुंची तो पहाड़ी से रुक-रुक कर पत्थर गिर रहे थे।

    हादसे वाले स्थान पर उन्होंने पहले छोटे वाहनों को निकलने दिया, लेकिन जैसे ही बस गुजरने लगी तो अचानक चट्टान बस पर गिरी। इससे संभलने का मौका नहीं मिला। इसकी धमक इतनी तेज थी कि बस में सभी सवारियां चिल्लाने लगीं। उसने बस को थोड़ी तेजी से आगे की ओर बढ़ाया, लेकिन दो महिलाओं की मौत काफी दुखदायी है। 

    यह भी पढ़ें- Himachal Landslide: रामपुर में बस पर गिरी चट्टानें, दो महिलाओं की मौत व 15 यात्री घायल, VIDEO

    संदीप ने बताया कि दो महिलाओं की मौत व अन्य सवारियों के घायल होने से हर कोई स्तब्ध दिखा। हादसे के बाद सभी सहमे हुए थे। डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा सहित प्रशासन की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बस से बाहर निकाला और उन्हें खनेरी पहुंचाया।

    बुधवार दोपहर को हुआ था हादसा

    बुधवार को दोपहर करीब तीन बजे विशाल बस ट्रैवल की बस (नंबर एचपी-63ए-1891) जैसे ही काली मिट्टी के पास पहुंची तो पहाड़ी से चट्टान गिर गई। जोकि इतनी तेज गति से आई कि बस को चीर कर अंदर जा घुसी। हादसा इतना भंयकर था कि यात्रियों को संभलने का मौका भी नहीं मिला।

    खबरें और भी

    जगह-जगह गिर रही चट्टानें

    पुलिस ने भी मामला दर्ज कर लिया। हालांकि प्रशासन ने जगह-जगह पत्थर गिरने वाली जगहों पर बोर्ड भी लगाए हैं, लेकिन बीते कई दिन से हो रही बरसात के कारण जगह-जगह से चट्टानें गिर रही हैं।

    यह भी पढ़ें- Himachal Rain: भारी बारिश से 6 NH सहित 1286 सड़कें बंद, ये 4 जिले सबसे ज्यादा प्रभावित, नौ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट

    हादसे में ये यात्री हुए घायल

    श्रुति बेसमाकर पुत्री किशोर बेसमाकर निवासी समवानगर कांधी व्रली ईस्ट मुंबई, अर्जुन अशोक पुत्र अशोक निवासी पुनी थुसा केरल, रेशम पुत्र छती राम निवासी घांघिग नेपाल, हिना हर्षद पुत्री हर्षद निवासी सभा जी नगर अंधेरी ईस्ट मुंबई, मनी राम पुत्र देवी राम निवासी जाच करसोग, अभिषेक सिंह पुत्र सुनील कुमार निवासी खुरार (उत्तर प्रदेश), मनोहर सिंह पुत्र शंकर दास निवासी मुनीष बाहली (रामपुर), राकेश कुमार पुत्र माल सिंह निवासी बरी (किन्नौर), रितिश पुत्र ज्ञान चंद वर्मा निवासी सबलीग (कुमारसैन), रितिका पुत्री सुरेश निवासी पुणे (महाराष्ट्र) घायल हुए हैं। एक अन्य व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है।