Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal News: हिमाचल में लाॅटरी पर शुरू हुआ घमासान, सरकार के मंत्री गिना रहे फायदे तो भाजपा ने कर दिया बड़ा ऐलान

    Updated: Sat, 02 Aug 2025 01:24 PM (IST)

    Himachal Pradesh News हिमाचल प्रदेश में 25 साल बाद सुक्खू सरकार द्वारा लॉटरी दोबारा शुरू करने पर राजनीतिक विवाद छिड़ गया है। सरकार इसे सही ठहरा रही है ...और पढ़ें

    हिमाचल प्रदेश में सुक्खू सरकार ने फिर से लॉटरी शुरू कर दी है।
    हिमाचल प्रदेश में सुक्खू सरकार ने फिर से लॉटरी शुरू कर दी है।

    जागरण टीम, शिमला। Himachal Pradesh News, हिमाचल प्रदेश में 25 साल से बंद लॉटरी को सुक्खू सरकार ने फिर से शुरू कर दिया है। इसके बाद प्रदेश में राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। सरकार के मंत्री लाॅटरी शुरू करने के फायदे गिना रहे हैं तो भाजपा इसका विरोध कर रही है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने तो लॉटरी पर बड़ा ऐलान भी कर दिया है। उन्होंने कहा है कि सत्ता में आते ही इसे बंद किया जाएगा और सरकार की ओर बंद किए गए स्कूलों को खोला जाएगा। 

    मंत्री धर्माणी बोले, सट्टेबाजी पर नियंत्रण रखने के लिए की शुरुआत

    तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने भाजपा पर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है। राज्य सचिवालय में पत्रकारों से बातचीत में धर्माणी ने कहा कि सरकार आनलाइन और आफलाइन सट्टेबाजी पर नियंत्रण नहीं रख पा रही है, जिससे लोग धन खो रहे हैं। लोगों को आनलाइन सट्टेबाजी से बचाने के लिए यह निर्णय लिया है। धर्माणी ने भाजपा पर आरोप लगाया कि उनका उद्देश्य केवल लोगों को गुमराह करना है।

    जगत सिंह नेगी बोले, लाॅटरी पर न हो किसी को ऐतराज 

    राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश में आनलाइन लाटरी को स्वीकृति दी गई है लेकिन विपक्ष बेवजह इस मामले को तूल दे रहा है। कई राज्यों में इस प्रकार की लाटरी चल रही है। इसमें किसी को ऐतराज नहीं होना चाहिए। जम्मू के एक व्यक्ति को बोनाफाइड सर्टिफिकेट दिया है, यह कोई मुद्दा नहीं है। हिमाचल प्रदेश में 25 साल से अधिक समय तक रहने वाले लोगों को बोनाफाइड सर्टिफिकेट दिया जाता है और आगे भी दिया जाता रहेगा।

    सत्ता में आते ही लाॅटरी करेंगे बंद, स्कूलों को खोलेंगे : बिंदल

    भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने कहा है कि हिमाचल में भाजपा की सरकार आते ही लाटरी को बंद किया जाएगा। साथ ही दावा किया कि कांग्रेस सरकार की ओर से बंद किए स्कूलों को भी भाजपा खोलेगी। डा. बिंदल शुक्रवार को शिमला में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा, कांग्रेस एक लाख पक्की नौकरी देने के वादे पर सत्ता में आई थी। अब प्रदेश के बेरोजगारों को लाटरी की ओर धकेल रही है।

    खबरें और भी

    प्रदेश लॉटरी, चिट्टा व भांग का अड्डा बन गया

    उन्होंने कहा, 1998 में जब प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल मुख्यमंत्री बने थे तो लाॅटरी को बंद कर दिया था, 2004 में कांग्रेस ने लाटरी को शुरू किया और 2007 में वीरभद्र सिंह ने फिर बंद किया। प्रदेश शराब, चिट्टा, भांग और लाटरी का अड्डा बन गया है।

    यह भी पढ़ें- ऊना में रेलवे ट्रैक पर भी जलभराव, वंदे भारत ने दो घंटे में तय किया 35 किलोमीटर का सफर, यात्रा से पहले जांच लें स्थिति

    सरकारी जमीन पर खोल दीं शराब की दुकानें

    सरकार के राज में लोक निर्माण विभाग की जमीनों पर शराब की दुकानें खोल दी हैं। अगर कहीं आम व्यक्ति वहां मक्की बेचता है तो उसका चालान हो जाता है। प्रदेश में अगर सरकारी कर्मचारी सरकार के विरुद्ध आवाज उठाता है, उस पर एफआइआर, ट्रांसफर या फाइल खोल दी जाती है। लोग सड़क पर उतरते हैं तो मुकदमे बना दिए जाते हैं।

    यह भी पढ़ें- Himachal High Court: सरकार से अपेक्षा नहीं वह आरोपितों के साथ खड़ी होकर आदेश को चुनौती दे, कोर्ट ने किस मामले में की टिप्पणी