Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पूर्व CM जयराम ठाकुर का पुतला जलाने पर बागबानी मंत्री के बेटे सहित 7 लोगों पर FIR, भाजपा की शिकायत पर कार्रवाई

    Updated: Thu, 17 Jul 2025 05:44 PM (IST)

    FIR Against Minister Son किन्नौर में भाजपा ने बागवानी मंत्री के बेटे विक्रम सिंह नेगी पर पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का पुतला जलाने का आरोप लगाया है ...और पढ़ें

    पूर्व सीएम जयराम ठाकुर का पुतला जलाने पर मंत्री के बेटे पर मामला दर्ज हुआ है।
    पूर्व सीएम जयराम ठाकुर का पुतला जलाने पर मंत्री के बेटे पर मामला दर्ज हुआ है।

    HighLights

    1. मंत्री के बेटे पर जयराम ठाकुर का पुतला जलाने का आरोप |
    2. भाजपा ने रिकांगपिओ थाने में एफआईआर दर्ज करवाई |
    3. पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया |

    संवाद सहयोगी, रिकांगपिओ। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का पुतला जलाने पर भाजपा ने बागबानी मंत्री के बेटे के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। भाजपा जिला अध्यक्ष किन्नौर यशवंत नेगी ने मंत्री जगत सिंह नेगी के बेटे विक्रम सिंह नेगी के विरुद्ध पर मामला दर्ज करवाया है।

    भाजपा मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने बताया कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का पुतला फूूंकने और सार्वजनिक क्षेत्र में उपद्रव करने पर यह मामला दर्ज किया गया है। विक्रम सिंह नेगी के अलावा अन्य सात लोगों के नाम भी एफआइआर में दर्ज हैं, इनमें नार्मल चंद्र, सूर्य बोरस, कुलवंत नेगी, मान चंद नेगी, राम मोहन, जय किशन और राकेश कुमार हैं। ये सभी कल्पा के रहने वाले हैं।

    पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। कर्ण नंदा ने बताया कि भाजपा किन्नौर के जिला अध्यक्ष यशवंत सिंह नेगी ने एफआईआर का हवाला देते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गैरकानूनी जमावड़े और अनधिकृत पुतला दहन और राजनीतिक दबाव में पुलिस की विफलता के खिलाफ शिकायत की गई है।

    यह भी पढ़ें- हिमाचल में तीन वर्ष में नियुक्त सरकारी कर्मचारियों के शैक्षणिक दस्तावेजों की होगी जांच, सर्टिफिकेट जाली हुआ तो जाएगी नौकरी

    प्रशासन से अनुमति के बिना एकत्र हुए कांग्रेस कार्यकर्ता

    रिकांगपिओ चौक पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (किन्नौर) के कार्यकर्ता और नेता जानबूझकर इकट्ठा हुए और सार्वजनिक रूप से विपक्ष के नेता और हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का पुतला जलाया। इन्होंने खुलेआम पार्टी के झंडे लिए थे और संबंधित अधिकारियों से कोई पूर्व अनुमति लिए बिना भीड़ भरे सार्वजनिक स्थान पर जयराम ठाकुर मुर्दाबाद जैसे नारे लगाए।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- HRTC बस में बिना टिकट सवारी मिली तो कंडक्टर का रुकेगा पूरे महीने का वेतन, Free सफर वालों के लिए नियम तय

    शिकायत के बाद पुलिस ने किया मामला दर्ज

    इस पर भाजपा के जिला अध्यक्ष किन्नौर यशवंत नेगी की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई। शिकायत मिलने के बाद रिकांगपिओ थाने में किन्नौर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। अब आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

    यह भी पढ़ें- Himachal Pradesh: नशा तस्करी से कमाए लाखों रुपये, पुलिस ने जब्त की 48.30 लाख रुपये की संपत्ति, नूरपुर में 19 करोड़ हुआ आंकड़ा