विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal Pradesh News: सोलन की पर्वतारोही बलवीर कौर का कमाल, दूसरी बार फतह किया माउंट एवरेस्ट

Updated: Sun, 23 Jun 2024 12:22 PM (IST)

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के सोलन जिले की रहने वाली पर्वतारोही बलवीर कौर (Mountaineer Balveer Kaur) ने माउंट एवरेस्ट को फतह किया है। उन्होंने ...और पढ़ें

सोलन की बलवीर कौर ने दूसरी बार माउंट एवरेस्ट फतह किया
सोलन की बलवीर कौर ने दूसरी बार माउंट एवरेस्ट फतह किया

HighLights

  1. सोलन की बलवीर कौर ने दूसरी बार माउंट एवरेस्ट फतह किया
  2. वह माउंट एवरेस्ट, माउंट लोत्से और माउंट मनास्लू पर चढ़ने वाली पहली भारतीय महिला हैं

जागरण संवाददाता, शिमला। हिमाचल की पर्वतारोही बलजीत कौर ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट को एक बार फिर फतह किया है। टाटा पावर के सीईओ एवं एमडी डॉ. प्रवीर सिन्हा ने अप्रैल में इस अभियान की शुरुआत मुंबई में हरी झंडी दिखाकर की थी।

इसके बाद बलजीत ने लद्दाख जंस्कार हिमालय पर्वतमाला में कठिन प्रशिक्षण लिया। उन्होंने माउंट यूटी लद्दाख कांगड़ी (6070 मीटर) पर चढ़ाई की। भारत में अपने महीने भर के अभ्यास के बाद वह नेपाल के लिए रवाना हुईं।

पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ की थी चढ़ाई

बलजीत ने सबसे पहले नेपाली खुंबू क्षेत्र में माउंट लाबुचे पूर्व (6119 मीटर) पर चढ़ाई की, जो अपनी कठिनाइयों के लिए जाना जाता है। इसके बाद पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ माउंट एवरेस्ट की चोटी पर अंतिम चढ़ाई की। बलजीत कौर सोलन जिला की रहने वाली हैं।

अपने अभियान के बारे में बताया कि मुझे सस्टेनेबल इज अटेनेबल की ध्वजवाहक बनने और वहनीय जीवन से जुड़ी चर्चा को दुनिया के शीर्ष पर ले जाने की खुशी है। उन्होंने टाटा पावर का समर्थन और प्रोत्साहन के लिए आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें- Himachal By-Election: 'विधानसभा अध्यक्ष ने नौ विधायकों पर...', हिमाचल में होंगे एक और उपचुनाव? CM सुक्खू के संकेत से सियासी हलचल तेज

ये रिकॉर्ड बनाने वाली पहली भारतीय महिला

बलजीत ने 2023 में भारतीय पर्वतारोहण फाउंडेशन से पर्वतारोहण में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए स्वर्ण पदक प्राप्त किया था। वह 8000 मीटर से अधिक ऊंची सात चोटियों पर चढ़ने वाली पहली भारतीय हैं।

वह माउंट एवरेस्ट, माउंट लोत्से और माउंट मनास्लू पर चढ़ने वाली पहली भारतीय महिला हैं, जिन पर उन्होंने बिना आक्सीजन के चढ़ाई की। बलजीत की माउंट एवरेस्ट पर यह दूसरी चढ़ाई स्वच्छ तथा पर्यावरण अनुकूल जीवन शैली और प्रकृति के साथ सह अस्तित्व से जुड़े उनके विचार से प्रेरित थी।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में MGNREGA मजदूरों की बल्ले-बल्ले, एक जुलाई से इतने रुपए बढ़कर मिलेगी दिहाड़ी