विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'सिर्फ सरकार का झूठ चल रहा', जयराम ठाकुर ने सीएम सुक्खू पर बोला हमला; मेडिकल डिवाइस पार्क काम रुकने पर उठाए सवाल

Updated: Sat, 08 Feb 2025 02:50 PM (IST)

हिमाचल प्रदेश में विकास परियोजनाओं के भुगतान नहीं होने और मेडिकल डिवाइस पार्क के काम रुकने पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सरकार पर निशाना साधा है। उ ...और पढ़ें

प्रदेशभर में भुगतान व काम बंद, सिर्फ सरकार का झूठ चल रहा- जयराम (File Photo)
प्रदेशभर में भुगतान व काम बंद, सिर्फ सरकार का झूठ चल रहा- जयराम (File Photo)

HighLights

  1. मेडिकल डिवाइस पार्क हमारी सरकार का सपना था- जयराम ठाकुर
  2. हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने वाले प्रोजेक्ट पर उठाए सवाल

जागरण संवाददाता, शिमला। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा है कि व्यवस्था परिवर्तन वाली सरकार में विकास व जनहित के सारे काम बंद हैं। प्रदेश के महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स की पेमेंट नहीं दी जा रही, इस समय प्रदेश में चल रहा है तो मात्र मुख्यमंत्री और उनके मंत्रियों का झूठ।

उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं को प्रभावितों और विपक्ष द्वारा उठाया जा रहा है, लेकिन सरकार में बैठे लोग इसे भी खारिज कर रहे हैं। उन्होंने यहां जारी बयान में कहा, प्रदेश की समस्याओं पर सरकार के पास एकमात्र जवाब है कि सब कुछ सही चल रहा है। विपक्ष और प्रदेश के लोग झूठ बोल रहे हैं।

मेडिकल डिवाइस पार्क के काम रुकने पर कही ये बात

जयराम ठाकुर ने कहा कि पेमेंट न होने से हिमाचल की तस्वीर और तकदीर बदलने वाले मेडिकल डिवाइस पार्क का काम एक महीने से रुका हुआ है। सरकार इसमें भी किसी और को दोष दे सकती है। मेडिकल डिवाइस पार्क हमारी सरकार का सपना था, जिसे हासिल करने के लिए हमने काफी मेहनत की थी।

उन्होंने कहा कि सभी राज्य इसे हासिल करना चाहते थे लेकिन हमारी तैयारी की वजह से यह हमें मिला था। सरकार दो वर्ष से इसकी तस्वीर बदलने के लिए कुछ भी नहीं कर रही है।

यह भी पढ़ें- 'मैं भी सरकारी स्कूल से पढ़ा हूं...', CM सुक्खू ने 50 मेधावियों को शैक्षणिक भ्रमण पर भेजा विदेश

हिमाचल आत्मनिर्भर कैसे बनेगा- जयराम

जयराम ठाकुर बोले कि सरकार आत्मनिर्भर हिमाचल बनाने की बात करती है। सवाल यह है कि प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने वाले प्रोजेक्ट को लटकाकर हिमाचल आत्मनिर्भर कैसे बनेगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से आग्रह है कि इन योजनाओं को निर्धारित समय में पूरा करवाएं।

सीएम सुक्खू ने 50 मेधावियों को रवाना किया विदेश

वहीं हिमाचल के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 50 मेधावी विद्यार्थी शुक्रवार को 11 दिवसीय शैक्षणिक अध्ययन कंबोडिया व सिंगापुर के लिए रवाना हुए। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने आधिकारिक आवास ओक ओवर से विद्यार्थियों के दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

हिमाचल के इतिहास में पहली बार सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को विदेश भ्रमण पर भेजा गया है। ये बच्चे 17 फरवरी को वापस देश लौटेंगे।

इस पर अभी तक 2 करोड़ 12 लाख 30 हजार रुपए खर्च किए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री विधवा एवम एकल नारी आवास योजना के तहत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के कार्यालय को 271 मामले प्रेषित किए गए हैं।

यह भी पढ़ें- खुशखबरी! शिमला में 4740 महिलाओं को मिलेगी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि, सुक्खू सरकार ने खर्च किए इतने करोड़ रुपये