Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल में पंचायती राज चुनाव को लेकर 26 सितंबर से 2 अक्टूबर तक होंगी विशेष ग्राम सभा, जानिए क्या रहेगा एजेंडा

    Updated: Mon, 08 Sep 2025 05:27 PM (GMT+05:30)

    Himachal Pradesh Panchayat Chunav हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनावों की तैयारियों के बीच मतदाता सूचियों को अपडेट करने के लिए विशेष ग्राम सभा की बैठकों क ...और पढ़ें

    पंचायती राज चुनाव से पहले विशेष ग्राम सभा होंगी।
    पंचायती राज चुनाव से पहले विशेष ग्राम सभा होंगी।

    HighLights

    1. ग्राम सभा शेड्यूल बदला, 26 सितंबर से शुरू |
    2. मतदाता सूची अपडेट का मौका |
    3. जनवरी 2026 से पहले चुनाव |

    राज्य ब्यूरो, शिमला। Himachal Pradesh Panchayat Chunav, हिमाचल प्रदेश पंचायती राज संस्थाओं की त्रिस्तरीय प्रणाली में वार्ड पंच से लेकर जिला परिषद सदस्य के चुनाव को लेकर मतदाता सूचियों के अपडेशन के लिए आयोजित होने वाली विशेष ग्राम सभा की बैठकों के शेड्यूल में बदलाव किया गया है। अब ये विशेष ग्राम सभा की बैठकें 26 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित की जाएंगी।

    पंचायत चुनाव समय पर करवाने के लिए हिमाचल प्रदेश निर्वाचन आयोग तैयारियों में जुटा हुआ है। इन चुनाव को लेकर मतदाता सूचियों को अपडेट किया जा रहा है।

    मतदाता सूचियों के अपडेट को लेकर पहले इस संबंध में पंचायतों में 20 से 26 सितंबर तक विशेष ग्राम सभा आयोजित करने के राज्य निर्वाचन आयोग ने निर्देश जारी किए थे। प्रदेश में भारी वर्षा और आपदा के कारण विशेष ग्राम सभा की बैठकों में बदलाव की मांग की गई थी। इस संबंध में अब 26 से दो अक्टूबर के बीच आयोजित होंगी। इस संबंध में विशेष अनुरोध आने पर अब शेड्यूल में बदलाव किया गया है।

    मतदाता सूची का अवलोकन कर सकेंगे लोग

    विशेष ग्राम सभा की बैठकों को करने का मुख्य उद्देश्य यही है कि सभी पात्र मतदाता सूची को देख सकें और जिनके नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं हैं, अपना नाम दर्ज करवा सकें और जिनकी मृत्यु हो चुकी है, उनके नामों को मतदाता सूची से हटवाया जा सके।

    जनवरी 2026 तक करवाने हैं पंचायती राज चुनाव 

    प्रदेश में नए नगर निगम और शहरी निकायों के गठन के बाद पंचायतों की संख्या 3615 से कम होकर 3577 रह गई है। इन पंचायताें में वार्ड पंच के अलावा प्रधान, उप प्रधान के चुपाव होने हैं। इसके अलावा 91 पंचायत समितियों के सदस्यों और 12 जिला परिषद के 249 सदस्यों के चुनाव जनवरी 2026 से पहले होने हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Himachal Panchayat: चुनावी वर्ष में संशोधन विधेयक लाई सरकार, अब भ्रष्टाचार में संलिप्त जनप्रतिनिधि नहीं लड़ पाएंगे चुनाव

    मतदाता सूची को देख लें नाम नहीं तो करवाएं दर्ज

    भारतीय चुनाव आयोग की मतदाता सूची से अलग मतदाता सूची होती है। प्रदेश निर्वाचन आयोग द्वारा तैयार की गई मतदाता सूची में अपना नाम देख लें दर्ज नहीं है तो दर्ज करवाएं। विशेष ग्राम सभा की बैठकों के शेड्यूल में बदलाव किया गया है।

    -अनिल खाची, आयुक्त, राज्य निर्वाचन आयोग, हिमाचल प्रदेश 

    यह भी पढ़ें- Himachal: सिरमौर में एक और पंचायत प्रधान बर्खास्त, शिलाई में 20 से ज्यादा जनप्रतिनिधियों पर हो चुकी कार्रवाई