Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shimla News: हिमाचल प्रदेश पावर कारपोरेशन सौर उर्जा क्षेत्र में बनाएगा 200 मेगावाट बिजली

    By Jagran NewsEdited By: Jagran News Network
    Updated: Sat, 25 Mar 2023 11:20 AM (IST)

    हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू के दूरदर्शी नेतृत्व में राज्य सरकार हिमाचल की विशाल ऊर्जा क्षमता को बढ़ावा देने विकसित करने और उपयोग करने के लिए प्रतिबद् ...और पढ़ें

    हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड। जागरण आनलाइन फोटो
    हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड। जागरण आनलाइन फोटो

    शिमला, जागरण संवाददाता। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के दूरदर्शी नेतृत्व में राज्य सरकार हिमाचल की विशाल ऊर्जा क्षमता को बढ़ावा देने, विकसित करने और उपयोग करने के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार के दूरगामी विजन के दृष्टिगत हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीपीसीएल) 200 मेगावाट सौर ऊर्जा उत्पादन की ओर अग्रसर है ।

    एचपीपीसीएल ने सौर ऊर्जा परियोजनाओं के निष्पादन के लिए पहले ही सरकारी भूमि की पहचान कर ली है। निजी भूमि की पहचान के लिए, हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन ने 16 मार्च को 400 हेक्टेयर तक की एकमुश्त खरीद या 28 साल के लिए पट्टे के लिए निजी भूमि हेतू निविदाएं आमंत्रित की है।

    इस भूमि पर सौर ऊर्जा परियोजना स्थापित करने के लिए दी गई भूमि की सभी आवश्यक वैधानिक मंजूरी शामिल है जिसमें 28 वर्षों के लिए खरीद या पट्टे के लिए प्रस्तावित भूमि का क्षेत्रफल 15 हेक्टेयर से कम नहीं होना चाहिए और किसी भी स्थान पर प्रस्तावित भूमि की न्यूनतम चौड़ाई और सामने वाला भाग 30 मीटर होना चाहिए जिसमें कम से कम जीप योग्य सड़क हो।

    वेबसाइट पर निशुल्क उपलब्ध

    चिन्हित की गई भूमि सौर उर्जा सयंत्र की स्थापना के लिए उपयुक्त होनी चाहिए ।भूमि के चारो तरफ चैन लिंक फेंसिंग भी शामिल सौर ऊर्जा परियोजना के लिए भूमि की परिधि के चारों ओर चैन लिंक फेंसिंग शामिल है। इसके लिए आमंत्रित निविदा सूचना हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन की वेबसाइट पर निशुल्क उपलब्ध है। विस्तृत निविदा पर पंजीकरण और निर्धारित लागत के भुगतान के बाद डाउनलोड की जा सकती है। इसके लिए अंतिम तिथि 1 अप्रैल 2023 रखी गई है।

    खबरें और भी

    पहले ही पांच मेगावाट की परियोजना बना चुका है

    पावर कारपोरेशन हिमाचल प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड प्रदेश की पहली पांच मेगावॉट की सौर ऊर्जा परियोजना स्थापित कर चुका है। यह परियोजना नैना देवी के निकट बेराडोल में स्थापित है। यह परियोजना वर्ष 2019 में स्थापित की गई और इस परियोजना से अच्छा विद्युत उत्पादन हो रहा है