Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शिमला में क्यों धंस रही जमीन? भट्ठाकुफर में लोगों के घरों में भी आई दरारें, जीएसआई टीम की जांच रिपोर्ट खोलगी राज

    By Jagran News Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Sat, 29 Nov 2025 01:17 PM (IST)

    शिमला के भट्टाकुफर में जमीन धंसने से लोग दहशत में हैं, घरों में दरारें आ गई हैं। जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। प ...और पढ़ें

    शिमला के भट्ठाकुफर में जमीन धंसने से पड़े गड्ढे में फंसी एचआरटीसी बस और मौके पर जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की टीम व अन्य अधिकारी।

    शिमला के भट्ठाकुफर में जमीन धंसने से पड़े गड्ढे में फंसी एचआरटीसी बस और मौके पर जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की टीम व अन्य अधिकारी।

    HighLights

    1. शिमला में जमीन धंसने से दहशत

    2. घरों में आई दरारें, लोग चिंतित

    3. जांच के लिए पहुंची जीएसआई टीम

    जागरण संवाददाता, शिमला। हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में भट्टाकुफर चौक में जमीन धंसने से लोग दहशत में हैं। घटनास्थल का निरीक्षण करने के लिए जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की टीम ने शनिवार को सुबह शिमला पहुंच गई। शनिवार को सुबह स्थानीय प्रशासन के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। 

    दो दिन से तीन दिन में रिपोर्ट सौंपेगी कमेटी

    एडीएम शिमला ज्योति राणा ने बताया कि टीम को इसके कारणों की जांच के लिए बुलाया है। इसकी पूरी जांच के बाद यह अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। कमेटी को इसके लिए दो से तीन दिन का समय लग सकता है। इसके बाद कमेटी रिपोर्ट देगी।

    लोग दहशत में, घरों में भी आई दरारें

    टीम के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोग काफी संख्या में मौके पर एकत्र हो गए थे। उन्होंने मांग उठाई कि उनके घरों में भी दरारें आ चुकी हैं, उन्हें ढहने से बचाएं। जमीन धंसने से लोग दहशत में हैं। क्षेत्र के साथ आसपास के घरों पर जमीन की मजबूती का भी निरीक्षण किया जाएगा।

    प्रशासन ने किया था निरीक्षण का आग्रह

    उपायुक्त अनुपम कश्यप ने बताया कि जिला प्रशासन ने पत्र लिख कर जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया को इस घटना के बारे में सूचना दी थी। इसमें प्रशासन ने निरीक्षण करने का आग्रह किया था। इसी कड़ी में टीम शनिवार को शिमला पहुंची है और घटनास्थल का निरीक्षण करना शुरू कर दिया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: हिमाचल: निर्वाचन आयोग पर भी डिजास्टर एक्ट लागू होगा, CM का सदन में एलान; बोले- 6 माह के भीतर चुनाव करवाने का प्रविधान 

    सड़क धंसने से फंस गई थी एचआरटीसी बस

    गत दिनों अचानक सड़क धंसने से गड्ढा पड़ गया और एचआरटीसी बस उसमें फंस गई थी। इस हादसे में एक छात्रा उस गड्ढे में जा गिरी थी, जिसे कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया। इस हादसे के बाद प्रशासन ने यहां हो रहे फोरलेन सुरंग निर्माण पर भी रोक लगा दी है।