विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal Pradesh: बड़ी बहन से बोली छात्रा स्कूल नहीं जाऊंगी, गलत तरीके से छूता है टीचर

Published: Mon, 14 Jul 2025 06:10 PM (IST)

Shimla News शिमला के एक सरकारी स्कूल में शिक्षक पर छठी कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया ...और पढ़ें

शिमला के स्कूल में शिक्षक पर छठी कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप लगे हैं। प्रतीकात्मक फाेटो
शिमला के स्कूल में शिक्षक पर छठी कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप लगे हैं। प्रतीकात्मक फाेटो

HighLights

  1. शिमला के स्कूल में शिक्षक पर छेड़छाड़ का आरोप |
  2. महिला समिति की शिकायत पर मौके पर पहुंची पुलिस, मामला दर्ज
  3. महिला समिति ने बर्खास्तगी की मांग की |

जागरण संवाददाता, शिमला। Shimla News, राजधानी शिमला के एक सरकारी स्कूल में एक शिक्षक पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। इस बारे में आरोपित शिक्षक के खिलाफ बालूगंज थाना में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही इस मामले में आरोपित शिक्षक को गिरफ्तार किया जा सकता है। 

शिक्षक पर छठी कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि आरोपित शिक्षक पिछले कई दिनों से छठी कक्षा की छात्रा को गलत तरीके से छू रहा था। जिसकी वजह से बच्ची काफी दिनों से स्कूल नहीं जा रही थी।

छात्रा ने बड़ी बहन को बताई आपबीती

फिर काफी पूछने पर बच्ची ने अपनी बहन को बताया कि शिक्षक उसके साथ बतमीजी कर रहा है। इसके डर से वह स्कूल नहीं जा रही है। उसके बाद महिला समिति में शिकायत की गई और बालूगंज थाने को भी सूचना दी गई।

यह भी पढ़ें- Himachal News: राजगढ़ के पीएम श्री स्कूल में छेड़छाड़ करने वाला आरोपी शिक्षक गिरफ्तार, कई छात्राओं ने दी थी शिकायत

आरोपित शिक्षक को बर्खास्त करने की मांग

महिला समिति ने इस बारे में आरोपित शिक्षक के खिलाफ माेर्चा खोल दिया है। महिला समिति की सचिव सोनिया सबरवाल ने कहा कि बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा ऐसी घटनाओं की वजह से बिलकुल खोखला हो गया है। आए दिन कई स्कूल में बच्चियों के साथ ऐसी वारदातें सामने आ रही हैं। संबंधित स्कूल से भी ऐसी ही शिकायत सामने आई हैं। वहीं समिति ने आरोपित शिक्षक को बर्खास्त करने की भी मांग उठाई है।

यह भी पढ़ें- VIDEO: हिमाचल के कुल्लू में चलती गाड़ी के नीचे से धंस गई सड़क और उफनती नदी में जा गिरी फलों से भरी जीप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।