विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल में बर्फबारी से बिजली गुल व यातायात ठप, 563 सड़कें बंद और 4797 ट्रांसफार्मर खराब; 3 जिले सबसे ज्यादा प्रभावित

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Sat, 24 Jan 2026 01:55 PM (IST)

Himachal Pradesh Snowfall, हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। 563 सड़कें बंद हैं, जिनमें ...और पढ़ें

जिला चंबा के चुराह में सड़क से बर्फ हटाती मशीनरी। जागरण

जिला चंबा के चुराह में सड़क से बर्फ हटाती मशीनरी। जागरण

HighLights

  1. भारी बर्फबारी से हिमाचल में 563 सड़कें बंद।

  2. 4797 ट्रांसफार्मर खराब, बिजली आपूर्ति बाधित हुई।

  3. 2000 बस रूट प्रभावित, यातायात ठप पड़ा।

राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश में भारी हिमपात के बाद 563 सड़कें बंद हैं। लोक निर्माण विभाग ने सड़कों की बहाली के लिए 264 मशीनें लगाई हैं। लोक निर्माण विभाग ने अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद कर उन्हें वापस बुला लिया है। प्रारंभिक आकलन के अनुसार हिमपात के कारण लगभग छह करोड़ रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।

अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि प्राथमिकता पर यातायात बहाल किया जाए। बंद सड़कों में दो राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच), 20 मुख्य जिला सड़कें शामिल हैं।

बर्फ हटाने के लिए 78 बैकहो लोडर विभागीय व 128 किराये पर, 18 रोबोटिक मशीनें, 10 डोजर और 30 टिपर लगाए गए हैं।

कुल्लू में 290 सड़कें बंद

प्रदेश में वर्षा व हिमपात के बाद 4797 ट्रांसफार्मर खराब हैं, जिससे प्रदेश के कई हिस्सों में बिजली आपूर्ति बाधित हैं। ऊना में 70, कुल्लू में 290, कांगड़ा में चार, लाहुल स्पीति में दो, मंडी में 64, सिरमौर में 20, सोलन में एक और चंबा में 105 सड़कें बाधित हैं। अभी शिमला में बंद सड़कों की स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। कुल्लू, शिमला व चंबा जिले सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। 

हिमपात से प्रदेशभर में दो हजार बस रूट हुए प्रभावित

हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) सहित निजी बसें बर्फबारी के कारण कई जगह फंसी हुई हैं। प्रदेश में लगभग दो हजार बस रूट प्रभावित हुए हैं। ऊपरी शिमला को जाने वाली बसें सुबह आठ बजे से ही बंद कर दी गई थीं। सुबह साढ़े नौ बजे उपनगर टुटू में मुख्य सड़क बंद होने से शिमला का संपर्क कट गया। लाहुल स्पीति, कुल्लू, चंबा, किन्नौर, रामपुर, रोहड़ू और शिमला में सैकड़ों बस रूट प्रभावित हुए।

484 रूट हुए ठप

निगम प्रबंधन के अनुसार 484 रूट पूरी तरह से ठप हो गए हैं। चंडीगढ़ से शिमला आने वाली अन्य राज्यों सहित निजी बसों की आवाजाही भी प्रभावित हुई। डीएम शिमला देवासेन नेगी ने बताया कि हिमपात के चलते एचआरटीसी शिमला डिवीजन के सभी रूट बंद हैं।

 

यह भी पढ़ें: मनाली में स्नोफाल के बीच 16 KM लंबे ट्रैफिक जाम में फंसे पर्यटक, बर्फ पर फिसली गाड़ियां; प्रशासन की एडवायजरी 

यह भी पढ़ें: मनाली में बर्फबारी के बाद 4 घंटे ट्रैफिक जाम में फंसी रही एंबुलेंस, मरीज ने तोड़ा दम; भारी हिमपात ने बढ़ाई दुश्वारियां 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।