Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पहाड़ों पर जाम ने छुड़ाए पर्यटकों के पसीने, मनाली में होटल पैक; बिना बुकिंग जाने की न करें गलती

    By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Mon, 08 Jun 2026 11:40 AM (IST)

    तपती गर्मी के कारण अन्य राज्यों के पर्यटक भारी तादाद में हिमाचल प्रदेश पहुंच रहे हैं। लेकिन ट्रैफिक जाम के कारण इनके खूब पसीने छूट रहे हैं। ...और पढ़ें

    मनाली से रोहतांग दर्रे की ओर रुख करते पर्यटक वाहनों का लगा जाम। जागरण

    मनाली से रोहतांग दर्रे की ओर रुख करते पर्यटक वाहनों का लगा जाम। जागरण

    HighLights

    1. मनाली में भारी ट्रैफिक जाम लग रहा है

    2. धर्मशाला से मैक्लोडगंज के बीच भी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

    3. मनाली में पर्यटकों की भारी भीड़ के कारण होटल पैक हो गए हैं।

    जागरण टीम, धर्मशाला। देश के मैदानी हिस्सों में बढ़ती गर्मी के बीच राहत पाने के लिए पर्यटक हिमाचल का रुख कर रहे हैं, इस वजह से सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है। वाहनों की बढ़ती संख्या के कारण कई जगह जाम की स्थिति बन रही है। कुल्लू जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मनाली में ही तीन दिन में 10 हजार से अधिक पर्यटक वाहन पहुंचे। इस वजह से रविवार को रोहतांग, बारालाचा, चंद्रताल व शिंकुला जाने वाले मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

    मनाली के अधिकतर होटल पैक हो चुके हैं और ट्रेवल एजेंटों की ओर से पर्यटकों को एडवांस बुकिंग के साथ ही यात्रा करने की सलाह दी जा रही है। 

    रविवार को भी 1,200 के करीब पर्यटक वाहन रोहतांग पहुंचे। मंडी जिले के थुनाग में 11000 फीट की ऊंचाई पर स्थित माता शिकारी देवी मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है।

    Traffic jam Mandi

    मनाली हाईवे पर पंडोह के पास लगा लंबा जाम। जागरण 

    फोरलेन पर भी जाम की स्थिति

    मनाली-कीरतपुर फोरलेन पर पंडोह के पास भी जाम की स्थिति बनी रही। यहां रविवार को करीब 14,000 व शनिवार को 19000 हजार से अधिक वाहन गुजरे। जाम की स्थिति को संभालने के लिए एएसपी अभिमन्यु वर्मा मौके पर तैनात रहे। 

    अतिरिक्त पुलिस बल करना पड़ा तैनात

    एएसपी के अनुसार कई जगह वाहनों की अनावश्यक ओवरटेकिंग के कारण जाम की स्थिति बनी। इसके अलावा वाहनों की संख्या बढ़ना भी इसका कारण बना। यातायात व्यवस्था सुचारू बनाने के लिए पंडोह, ड्योड, झलोगी, थलोट समेत अन्य स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

    Traffic jam Mandi 1

    मंडी जिले के शिकारी माता की पहाड़ी पर भारी संख्या में पहुंचे पर्यटकों के कारण लगा जाम। जागरण 

    मैक्लोडगंज में भी जाम

    कांगड़ा जिले के मैक्लोडगंज में जाम के कारण पर्यटकों को परेशानी का भी सामना करना पड़ा। धर्मशाला से मैक्लोडगंज जा रहे पर्यटक वाहन काफी देर तक जाम में फंसे रहे।


    यह भी पढ़ें: रोहतांग के बाद 15 हजार फीट ऊंचे कुंजम दर्रे से दौड़ी HRTC बस, 580 रुपये में कर सकेंगे काजा का रोमांचक सफर 


    खबरें और भी