Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के प्रोफेसर को मिली जान से मारने की धमकी, चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज

    By Jagran NewsEdited By: Preeti Gupta
    Updated: Tue, 31 Oct 2023 11:41 AM (IST)

    हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (Himachal Pradesh University) के प्रोफेसर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। कंप्यूटर साइंस विभाग में कार्यरत प्रोफेसर न ...और पढ़ें

    हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के प्रोफेसर को मिली जान से मारने की धमकी
    हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के प्रोफेसर को मिली जान से मारने की धमकी

    HighLights

    1. हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के प्रोफेसर को मिली जान से मारने की धमकी
    2. आरोपियों ने मारपीट और गाली-गलोच की।
    3. चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज

    जागरण संवाददाता, शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (Himachal Pradesh University) के प्रोफेसर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कंप्यूटर साइंस विभाग में कार्यरत प्रोफेसर नवीन कुमार के साथ चार लड़कों ने मारपीट की है। मारपीट करने वालो ने प्रोफेसर के साथ गाली गलौज की व जान से मारने की धमकी भी दी है।

    चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

    प्रोफेसर की शिकायत के आधार पर बालूगंज थाना पुलिस ने चार अज्ञात लड़कों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में प्रोफेसर ने कहा कि जब वह विश्वविद्यालय के फैकल्टी गेस्ट हाउस से गुजर रहे थे तो चार लड़कों ने इनका रास्ता रोका। बेवजह उन के साथ मारपीट की।

    यह भी पढ़ें- हिमाचल के बद्दी में है पाकिस्तान कॉलोनी? ऑनलाइन शॉपिंग पर ग्राहक दर्ज करा रहे ये पता, जानें क्या है ये पूरा माजरा

    आरोपियों को शक्ल से पहचानते हैं प्रोफेसर

    गाली गलोच की और जान से मारने की धमकी दी। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि वह मारपीट करने वाले के नाम नहीं जानते हैं, लेकिन शक्ल से इन्हें पहचानते हैं । पुलिस ने थाना बालूगंज में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    यह भी पढ़ें- Himanchal weather: मंडी और सोलन में शिमला से भी ज्यादा सर्द रातें, जानिए कैसा रहेगा इस सप्ताह मौसम का मिजाज

    खबरें और भी