विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में चेकिंग के लिए पहुंची एक ही रोल नंबर की दो उत्तर पुस्तिकाएं, जांच में जुटा प्रशासन

Published: Wed, 08 Oct 2025 01:56 PM (IST)

Himachal Pradesh University हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में एमए अंग्रेजी की परीक्षा में एक ही रोल नंबर की दो उत्तर ...और पढ़ें

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में दो आंसरशीट एक ही रोल नंबर की मिली हैं। प्रतीकात्मक फोटो
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में दो आंसरशीट एक ही रोल नंबर की मिली हैं। प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. ऊना से आई एमए अंग्रेजी की उत्तर पुस्तिकाओं में सामने आया मामला
  2. मामला पकड़ में आने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने तलब की रिपोर्ट

जागरण संवाददाता, शिमला। Himachal Pradesh University, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में एमए अंग्रेजी के पेपर की एक ही रोल नंबर की दो उत्तर पुस्तिकाएं जांच के लिए पहुंच गई। ऊना के एक कालेज में हुई परीक्षा के बाद वहां से ये उत्तर पुस्तिकाएं विश्वविद्यालय भेजी गई।

विश्वविद्यालय की परीक्षा शाखा में यह मामला पकड़ा गया है। परीक्षा शाखा से जानकारी मिलने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने संबंधित कालेज से पूरे मामले की जानकारी मांगी है।

परीक्षा शाखा के अधिकारियों को जांच का निर्देश देते हुए शीघ्र रिपोर्ट जमा करने के लिए कहा है। विश्वविद्यालय में इससे पहले भी ऐसे मामले आते रहे हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन फिलहाल यह भी मान कर चल रहा है कि हो सकता है कि एक ही रोलनंबर दो छात्रों ने भर दिए हों।

एक छात्र ने गलती से दूसरे का रोलनंबर लिख दिया हो। ऐसी स्थिति में एक ही उत्तर पुस्तिका के अंक मान्य होंगे, दूसरे अंक परिणाम घोषित न होने पर दावा पेश करने वाले छात्र को दिए जाएंगे। कहीं किसी छात्र ने बाद में दूसरी उत्तर पुस्तिका तो नहीं सौंपी है, इस मामले की जांच की जाएगी।

यह भी पढ़ें- आइआइटी मंडी को मिला यूनिवर्सिटी आफ द ईयर अवार्ड, इन दो श्रेणियों में सम्मानित हुआ संस्थान

मुख्य परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने माना कि परीक्षा शाखा में यह मामला सामने आया है। इसकी सूचना मिलने के बाद संबंधित कालेज से रिपोर्ट मांग ली है। फील्ड से रिपोर्ट आने के बद आगामी कार्रवाई की जाएगी। 

यह भी पढ़ें- हिमाचल के सरकारी स्कूल में आपत्तिजनक हालत में पकड़े छात्र और छात्रा, प्रधानाचार्य ने बुलाए दोनों के माता-पिता

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।