विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वीरभद्र सिंह की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में बनेगा चुनावी माहौल, बड़ी रैली की तैयारी में कांग्रेस; जुटेंगे ये दिग्गज नेता

Published: Sun, 28 Sep 2025 01:53 PM (IST)

Virbhadra Singh Statue Inauguration शिमला के रिज मैदान पर 13 अक्टूबर को पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण ...और पढ़ें

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का फाइल फोटो।
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का फाइल फोटो।

राज्य ब्यूरो, शिमला। Virbhadra Singh Statue Inauguration, पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण 13 अक्टूबर को रिज मैदान पर किया जाएगा। इस अवसर पर कांग्रेस के कई प्रमुख नेता शिमला पहुंचेंगे। यह एक सरकारी कार्यक्रम होगा, जिसमें बड़ी रैली का आयोजन भी किया जाएगा।

कांग्रेस हाईकमान से आने वाले नेता इस रैली को संबोधित करेंगे, जिससे सरकार अपनी उपलब्धियों को उजागर कर सकेगी। दिसंबर में राज्य सरकार अपने तीन साल का कार्यकाल पूरा करेगी और पंचायत चुनाव भी इसी महीने में होंगे। ऐसे में रैली में भीड़ जुटाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह भरा जाएगा। 

पिछले साल नवंबर से प्रदेश कांग्रेस कमेटी, जिला और ब्लाक कांग्रेस कमेटी भंग हैं, और राज्य कार्यकारिणी का घोषणा भी संभव है। इस संदर्भ में गतिविधियां तेज हो गई हैं।

खरगे और प्रियंका आएंगे, सोनिया पर संशय

13 अक्टूबर को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और महासचिव प्रियंका वाड्रा ने आने की पुष्टि की है। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को भी आमंत्रित किया गया है, लेकिन स्वास्थ्य कारणों से उनका आना अभी निश्चित नहीं है।

सीएम सुक्खू सहित विपक्ष के नेता भी आमंत्रित

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सहित अन्य नेता भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। यह सरकारी कार्यक्रम है, जिसमें विपक्ष के नेताओं को भी आमंत्रित किया गया है।

विक्रमादित्य सिंह ने लिया प्रतिमा स्थल का जायजा

हिमाचल प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह के पुत्र और राज्य लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शनिवार को रिज मैदान का दौरा किया और प्रतिमा के स्थान का जायजा लिया।

कार्यक्रम में रजनी पाटिल सहित अन्य नेता भी आएंगे

इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और कई विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें- Himachal: विवाद के बाद स्वास्थ्य मंत्री का लंदन व फ्रांस दौरा स्थगित, बेटे को साथ ले जाने पर शांडिल ने दी प्रतिक्रिया

यह भी पढ़ें- पंचायत चुनाव में भारी न पड़े कांग्रेस संगठन के गठन में देरी, मंडी में वरिष्ठ नेता भी होने लगे मुखर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।