Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal Weather: दो दिन 10 जिलों के लिए बारिश के साथ आसमानी बिजली गिरने का अलर्ट, नुकसान 4 हजार करोड़ से ऊपर

    Updated: Sun, 07 Sep 2025 01:13 PM (IST)

    Himachal Pradesh Weather Alert शिमला मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के 10 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में भारी बारिश से 4079 कर ...और पढ़ें

    हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
    हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

    HighLights

    1. 10 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट |
    2. 4,079 करोड़ रुपये का नुकसान |
    3. 366 लोगों की मौत, 41 लापता |

    राज्य ब्यूरो, शिमला। Himachal Pradesh Weather Alert, मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार आज और कल लाहुल स्पीति और किन्नौर को छोड़ बाकी जगह बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बाकी 10 जिलों में आंधी के साथ आसमानी बिजली गिरने को लेकर अलर्ट जारी किया है। कुछ एक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होगी।

    प्रदेश में रविवार को दिन की शुरुआत खिली धूप के साथ हुई और चंद घंटों बाद बादल छा गए। प्रदेश में 31 सड़कों को खोलने के  बाद अभी भी तीन राष्ट्रीय राजमार्ग के अलावा 866 सड़कें बंद हैं। अब तक मानसून सीजन में अब तक 4,079 करोड़ का आकलन किया गया है।

    प्रदेश में बंद तीन राष्ट्रीय राजमार्ग में एनएच -03, एनएच-05 और 305 शामिल हैं। इसके अलावा 1572 ट्रांसफार्मर खराब हैं। जिस कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित है। प्रदेश में 389 पेयजल योजनाएं प्रभावित हुई हैं।

    366 लोगों की मौत, 41 अभी भी लापता

    मौजूदा मानसून सीजन 20 जून से 6 सितंबर तक में प्रदेश को अब तक भारी नुकसान झेलना पड़ा है। बरसात की आपदा में 366 लोगों की मौत हो चुकी है। अभी भी 41 लोग लापता हैं। आपदाओं में 1984 पशु मारे गए और 26,955 पोल्ट्री बर्ड्स की मौत हुई है।

    जिला कांगड़ा में सबसे ज्यादा नुकसान

    सबसे ज्यादा नुकसान कांगड़ा में 1,318.93 करोड़ रुपये का हुआ है। जिला मंडी में 1,263.64 करोड़, चंबा में 1,097.82 करोड़ और ऊना में 889.14 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

    यह भी पढ़ें- हिमाचल में उच्च वेतनमान का निर्णय वापस लेने पर भड़के कर्मचारी, सरकार को दी चेतावनी; 10 से 15 हजार का होगा नुकसान

    न्यूनतम तापमान में आई गिरावट

    हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी ने मौसम सुहावना कर दिया है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री तक तापमान में गिरावट आई है।

    यह भी पढ़ें- Himachal: बच्चे बोले सीएम सर हम भी बैठेंगे हेलीकाप्टर में, मुख्यमंत्री ने पायलट को बोलकर खुलवा दिया दरवाजा, VIDEO

    खबरें और भी