Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal Weather: सितंबर में भी सितम ढहा रही बरसात, 3 NH सहित 647 सड़कें बंद, धर्मशाला में रिकॉर्ड भारी बारिश

    Updated: Sun, 14 Sep 2025 01:11 PM (IST)

    Himachal Pradesh Weather Alert हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का कहर जारी है जिससे सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। धर्मशाला में सितंबर में रिकॉर्ड ...और पढ़ें

    हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण बहुत नुकसान हुआ है। चंबा के तुनुहट्टी में बंद मार्ग। जागरण
    हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण बहुत नुकसान हुआ है। चंबा के तुनुहट्टी में बंद मार्ग। जागरण

    HighLights

    1. धर्मशाला में 1955 के बाद सबसे अधिक वर्षा |
    2. तीन एनएच सहित 647 सड़कें बंद |
    3. छह जिलों के लिए मौसम विभाग का यलो अलर्ट |

    राज्य ब्यूरो, शिमला। Himachal Pradesh Weather Alert, हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का दौर नहीं थम रहा है। जून से शुरू हुई बरसात लगातार चौथे महीने सितंबर में भी सितम ढहा रही है। भारी बारिश से जगह-जगह भारी नुकसान हुआ है। धर्मशाला में सितंबर में रिकॉर्ड बारिश हुई है। 

    मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी भारी वर्षा के अलर्ट के बीच धर्मशाला में 24 घंटों के दौरान 1955 के बाद सितंबर माह में सबसे अधिक वर्षा दर्ज की गई है। 4 सितंबर 1955 को चौबीस घंटों के दौरान सितंबर माह में सबसे अधिक 255 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई थी। पालमपुर में 126.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।

    तीन एनएच सहित 647 सड़कें बंद

    प्रदेश में बीते चौबीस घंटों की भारी वर्षा व भूस्खलन के कारण तीन राष्ट्रीय राजमार्ग, जिनमें ऊना में एनएच 503, कुल्लू में एनएच 03 व 305 सहित कुल 647 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं। इन्हें खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं।

    मंडी में 246, कुल्लू में 170 सड़कें बंद हैं। 185 ट्रांसफार्मर खराब हैं, जिसके कारण कई गांव में बिजली नहीं है। 317 पेयजल योजनाएं अभी भी बंद है जिसके कारण पेयजल की आपूर्ति नहीं हो पा रही है।

    छह जिलों के लिए यलो अलर्ट

    मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर, शिमला, सोलन और सिरमौर में भारी वर्षा, आंधी व आसमानी बिजली गिरने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में अभी तक बादल फटने की 46 घटनाएं हो चुकी हैं। प्रदेश में 4467 करोड़ का नुकसान हो चुका है। 394 लोगों की बादल फटने, भूस्खलन, अचानक बाढ़ और अन्य कारणों से मौत हो चुकी है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Himachal Landslide: चंबा-पठानकोट NH धंसा, हाईवे पर चल रहे तीन वाहन लिंक रोड पर जा गिरे, VIDEO

    तापमान की स्थिति 

    • स्थान न्यूनतम अधिकतम
    • शिमला 16.0 20.6
    • सुंदरनगर 21.9 29.1
    • भुंतर 21.5 31.6
    • कल्पा 15.4 25.1
    • धर्मशाला 17.3 25.0
    • ऊना 22.7 32.2
    • नाहन 20.6 26.3
    • केलंग 12.5 26.0
    • सोलन 20.4 28.4

    यह भी पढ़ें- Himachal Disaster: सुजानपुर के खैरी में घरों में घुसा नाले का पानी और मलबा, लोगों ने रात को भागकर बचाई जान