Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal Weather: हिमाचल में इस दिन से फिर बदलेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी की संभावना; पढ़ें मौसम का ताजा हाल

    Updated: Sat, 22 Feb 2025 07:28 AM (IST)

    Himachal Weather News हिमाचल प्रदेश में मौसम ने फिर करवट बदली है। मौसम विभाग ने प्रदेश में 25 फरवरी से बारिश और बर्फबारी की संभावना व्यक्त की है। इसी ...और पढ़ें

    अटल टनल के साउथ पोर्टल में सड़क बहाली में जुटा बीआरओ (जागरण फोटो)
    अटल टनल के साउथ पोर्टल में सड़क बहाली में जुटा बीआरओ (जागरण फोटो)

    HighLights

    1. चंबा से नहीं जुड़ पाया पांगी, लाहुल स्पीति में हिमस्खलन का खतरा
    2. प्रशासन ने पर्यटकों व स्थानीय लोगों से की सावधानी बरतने की अपील

    राज्य ब्यूरो, शिमला। Himachal Weather News सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने मनाली-केलंग मार्ग 24 घंटे के भीतर बहाल कर दिया। अटल टनल रोहतांग के दोनों छोर पर डेढ़ से दो फीट हिमपात होने के कारण मनाली-केलंग मार्ग बंद था। वर्षा व हिमपात से कृषि और बागवानी को संजीवनी मिली है। किसानों व बागबानों को लगातार सूखे से कुछ राहत मिली है।

    मौसम विभाग ने अब 25 फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर सक्रिय होने की चेतावनी दी है। तीन दिन तक हिमपात और वर्षा की संभावना जताई गई है। 25 फरवरी तक एक-दो स्थानों पर वर्षा और हिमपात की संभावना है। हालांकि अधिकतर स्थानों पर धूप खिले रहने की संभावना है।

    लाहुल स्पीति में हिमस्खलन का खतरा

    हिमपात के कारण चंबा जिले से पांगी अभी तक जुड़ नहीं पाया है। लाहुल स्पीति में हिमस्खलन का खतरा बढ़ा है। प्रशासन ने पर्यटकों व स्थानीय लोगों से सावधानी बरतने को कहा है।

    धूप खिलने से अधिकतम तापमान में आठ डिग्री तक की वृद्धि दर्ज की गई। अधिकतम तापमान में सबसे अधिक वृद्धि कांगड़ा में 8.6, भुंतर में 7.9, डलहौजी में 6.3 डिग्री की वृद्धि हुई है।

    शिमला में हुई हल्की बूंदाबांदी

    शिमला में बादलों और धूप के बीच हल्की बूंदाबांदी हुई। न्यूनतम तापमान में एक से पांच डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश में दो दिन में नगरोटा सूरियां में 56, चंबा में 42, सेऊबाग में 29.2, कांगड़ा में 28.8 और घागस में 15 मिलीमीटर वर्षा हुई।

    वहीं गोंदला में 42, केलंग में 36, कुकुमसेरी में 24.3, जोत में 16 और खदराला में 15 सेंटीमीटर हिमपात हुआ है। शुक्रवार को प्रदेश में हवाई व रेल सेवा सामान्य रही।

    यह भी पढ़ें- Weather Update: दिल्ली-यूपी में फिर बढ़ेगी ठंड, अगले पांच दिन पहाड़ों पर भारी हिमपात की संभावना; पढ़ें मौसम का हाल

    कहां कितना रहा तापमान

    स्थान न्यूनतम अधिकतम
    शिमला 3.4 14.4
    सुंदरनगर 7.3 22.4

    भुंतर

    4.0 21.0

    कल्पा

    -3.5 6.8

    धर्मशाला

    4.2

    18.8

    ऊना

    5.9 24.4

    नाहन

    8.4 21.0

    केलंग

    -5.8 3.4

    सोलन

    5.0 20.8

    वर्षा व हिमपात से मिली नमी व्यर्थ न गवाएं

    जिला शिमला व प्रदेश के ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में वर्षा और हिमपात के बाद बगीचों में थोड़ी नमी आई है। इससे काफी समय से चल रहे सूखे से किसानों व बागबानों को थोड़ी राहत मिली है, लेकिन अभी तक भी यह नमी पर्याप्त नहीं है।

    खबरें और भी

    बागबानी विशेषज्ञ ने सलाह दी है कि हाल ही में हुई वर्षा व हिमपात से जो नमी मिली है, उसे व्यर्थ न गवाएं बल्कि उसे सुरक्षित रखने के प्रयास करें। नौणी विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त बागबानी विशेषज्ञ डॉ. एसपी भारद्वाज का कहना है कि बगीचों में अभी कुछ करने की जरूरत नहीं है। खासकर खोदाई का काम न करें।

    यह भी पढ़ें- हिमाचल स्कॉलरशिप स्कैम: हिमालयन ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल्स को झटका, ईडी ने की 18.27 करोड़ की संपत्ति कुर्क