विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal Weather Update: हिमाचल में कड़ाके की ठंड, बर्फ से जम गईं झीलें और झरने; माइनस तक पहुंचा पारा

Published: Fri, 22 Nov 2024 07:58 AM (IST)

हिमाचल प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। तापमान में गिरावट के कारण झीलें और झरने जम गए हैं। ...और पढ़ें

हिमाचल में कई जगहों पर बर्फबारी का दौर जारी है
हिमाचल में कई जगहों पर बर्फबारी का दौर जारी है

HighLights

  1. कल एक-दो स्थानों पर ही हिमपात की संभावना
  2. करीब डेढ़ माह से वर्षा न होने के बावजूद ठंड बढ़ गई है
  3. करथला नाला के समीप झरना जम गया है

राज्य ब्यूरो, शिमला। Himachal Pradesh News: मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 23 नवंबर को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर ही हिमपात की संभावना है। इससे पहले जारी पूर्वानुमान के अनुसार, 23 नवंबर को प्रदेश के अधिकतर स्थानों पर वर्षा व हिमपात की संभावना जताई गई थी।

मौसम विभाग ने 27 नवंबर तक मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है। इस दौरान मंडी, ऊना, बिलासपुर और अन्य स्थानों पर घना कोहरा छाया रह सकता है। इस कारण यातायात सेवाएं बाधित हो सकती हैं।

न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस नीचे

बद्दी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआइ) 320 तक पहुंच गया था जो वीरवार को 109 दर्ज किया गया। प्रदेश का औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस नीचे है। सबसे कम तापमान लाहुल-स्पीति के ताबो में -7.5 डिग्री सेल्सियस है। लाहौल-स्पीति के केलंग में -1.2 व समदो -1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। शुष्क ठंड से राहत नहीं मिल रही है।

सिंचित क्षेत्रों में रबी की फसलों की बुआई का काम चल रहा है, लेकिन असिंचित क्षेत्रों में वर्षा का इंतजार है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। सेऊबाग में अधिकतम तापमान में सबसे अधिक 2.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है।  प्रदेश में सबसे अधिक तापमान ऊना में 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

देरी से पहुंची ट्रेनें

कोहरे के कारण दिल्ली से ऊना आने वाली हिमाचल एक्सप्रेस रेलगाड़ी वीरवार सुबह निर्धारित समय से 21 मिनट देरी से अंब-अंदौरा पहुंची। वंदे भारत दिल्ली से 19 मिनट देरी से सुबह 6:09 बजे चली और 11 मिनट की देरी से ऊना पहुंची। जन शताब्दी ऊना में 24 मिनट व साबरमति एक्सप्रेस 11 मिनट देरी से पहुंची।

हिमाचल प्रदेश में करीब डेढ़ माह से वर्षा न होने के बावजूद ठंड बढ़ गई है। सुबह व शाम के समय तापमान जमाव बिंदु से नीचे चल रहा है। इसके प्रभाव से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में नदी-नाले भी जमने लगे हैं। चंबा जिले में जनजातीय उपमंडल पांगी घाटी को जोड़ने वाले चंबा-तीसा-साचपास मार्ग पर 13000 फीट की ऊंचाई पर स्थित करथला नाला के समीप झरना जम गया है। इसे देखकर ऐसा लगता है कि जैसे बर्फ का पहाड़ हो l 

यह भी पढ़ें- Himachal Weather: हिमाचल के लाहौल स्पीति में शून्य से 8 डिग्री लुढ़का पारा, रोहतांग झील पर जमी बर्फ की मोटी चादर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।