विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal Weather: बारिश-बर्फबारी से हिमाचल में बढ़ी ठिठुरन, शिमला में गिरे ओले; कई सड़कें बंद

Published: Mon, 13 Jan 2025 07:24 AM (IST)

Himachal Weather Update हिमाचल प्रदेश में रविवार को कई जगहों पर बर्फबारी और निचले इलाकों में हल्की बारिश से ठंड ...और पढ़ें

औली में रविवार को हुई बर्फबारी के बाद का नजारा (फोटो- जागरण)
औली में रविवार को हुई बर्फबारी के बाद का नजारा (फोटो- जागरण)

HighLights

  1. न्यूनतम तापमान में छह,अधिकतम में पांच से नौ डिग्री की गिरावट
  2. कई स्थानों पर हुई वर्षा, तीन दिन शीतलहर चलने की संभावना
  3. अटल टनल रोहतांग फोर बाय फोर वाहनों के लिए खुली

राज्य ब्यूरो, शिमला। Himachal Weather News प्रदेश में रविवार ऊंचे स्थानों पर हिमपात व निचले स्थानों पर हल्की वर्षा से शीतलहर तेज गई है। रोहतांग दर्रे, शिंकुला, बारालाचा व कुंजम दर्रे सहित ऊंची चोटियों में एक फीट हिमपात हुआ है।

सिरमौर जिले की चूड़धार चोटी पर इस वर्ष का पहला हिमपात हुआ। अटल टनल, भरमौर, नारकंडा, कुफरी, किन्नौर जिले के छितकुल, कल्पा, सांगला और आसरंग में भी हल्का हिमपात हुआ है। शिमला में दोपहर बाद ओले गिरे। नारकंडा व फागू में बर्फ को हटाने के लिए जेसीबी लगानी पड़ी।

हिमपात से शिमला-चौपाल NH बंद

हिमपात से शिमला-चौपाल राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है। अटल टनल रोहतांग फिलहाल फोर बाय फोर वाहनों के लिए बहाल है। सोमवार को अटल टनल की ओर वाहनों की आवाजाही हालात पर निर्भर रहेगी। अटल टनल, धुंधी, गुलाबा, सोलंगनाला, फातरु, कोठी, गुलाबा में फाहे गिरे।

कोठी, केलंग और नारकंडा में पांच से आठ सेंटीमीटर हिमपात हुआ है। सराहन, रोहड़ू, मनाली, पांवटा साहिब और बरठीं सहित अन्य स्थानों पर वर्षा हुई। कम वर्षा किसानों व बागबानों को मायूस कर गई।

सोलन के जाबली में चक्की मोड़-किम्मूघाट मार्ग पर थड गांव के पास तूफान से चलती कार पर हाई वोल्टेज तार गिर गया। इससे कार राख हो गई। चालक बाल-बाल बचा।

चार माह से सामान्य से 70 से 100 प्रतिशत कम हुई वर्षा

चार माह से सामान्य से 70 से 100 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है। लगभग 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चलने से शिमला के ऊपरी क्षेत्रों व अन्य जिलों में कुछ स्थानों पर बिजली आपूर्ति बाधित है। हिमपात और वर्षा से न्यूनतम तापमान में 6.0 और अधिकतम में पांच से नौ डिग्री की गिरावट आई है।

ताबो में अधिकतम तापमान में 10.6 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। डलहौजी में नौ, बरठीं में 6.3, भरमौर व शिमला में 5.8 डिग्री की गिरावट आई है। प्रदेश में अधिकतम तापमान ऊना में 16.8 और सबसे कम तापमान ताबो में -5.2 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने तीन दिन तक ऊना, मंडी, बिलासपुर व कांगड़ा में शीतलहर चलने की संभावना जताई है। 16 से पश्चिमी विक्षोभ फिर सक्रिय होगा और हिमपात व वर्षा की संभावना है।

यह भी पढ़ें- लोहड़ी पर मौसम की मार: बाजार तो सजे, लेकिन खरीदार पहुंचे कम; दिनभर मायूस रहे कारोबारी, अब बस एक ही उम्मीद

प्रदेश में तापमान

स्थान न्यूनतम अधिकतम
शिमला 2.2 5.6
सुंदरनगर 5.8 15.2

भुंतर

5.1 16.2

कल्पा

-1.0 4.5

धर्मशाला

4.9 12.8

ऊना

5.8 16.8

नाहन

6.1 13.8

यह भी पढ़ें- 14 जनवरी की रात से बिगड़ेगा मौसम, पंजाब-हरियाणा व यूपी समेत 11 राज्यों में बारिश का अलर्ट; जानिए 4 दिनों का हाल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।