यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Himachal Mausam: हिमाचल में आंधी और बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट; बर्फबारी की भी संभावना
Himachal Pradesh Weather Update Today हिमाचल प्रदेश में ऊंची चोटियों पर बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने मंगलवार को प्र ...और पढ़ें

HighLights
- 12 मार्च को हल्का हिमपात व 15 तक आंधी-वर्षा की भी चेतावनी
- अटल टनल के निकट हिमस्खलन का भी खतरा, लगे हैं बर्फ के ढेर
जागरण संवाद केंद्र, शिमला। Himachal Weather News: प्रदेश में रोहतांग सहित बारालाचा और अन्य चोटियों पर सोमवार को हिमपात हुआ। शिमला सहित प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में बादल छाए रहे। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, मंगलवार को प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में हिमपात व वर्षा जबकि कुछ क्षेत्रों में बादल छाए रहने और वर्षा की संभावना है। 12 मार्च को भी हल्के हिमपात की कुछ क्षेत्रों में संभावना है। 13, 14 और 15 मार्च को अधिकतर स्थानों पर आंधी, हिमपात व वर्षा की चेतावनी जारी की गई है।
निचले इलाकों में निकली धूप
प्रदेश में सोमवार को दोपहर बाद निचले क्षेत्रों में धूप निकली। सबसे ठंडी रात ताबो में दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान -3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। धूप के खिलने से अधिकतम तापमान में 7.3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। शिमला 20.3, धर्मशाला 19.5 और चंबा 20.7 में डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
बना हुआ है हिमस्खलन का खतरा
वहीं, पर्यटकों को अटल टनल देखने के लिए अभी इंतजार करना होगा। अटल टनल रोहतांग के दोनों छोर साउथ व नार्थ पोर्टल पर बर्फ के करीब चार फीट ऊंचे ढेर लगे हैं।
सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने भी फिलहाल एकतरफा वाहनों के लिए सड़क बहाल की है। भारी हिमपात के बाद हिमस्खलन का खतरा बना हुआ है। शनिवार को भी इस मार्ग पर हिमस्खलन हुआ था।
कहां कितना रहा तापमान
| स्थान | न्यूनतम | अधिकतम |
| शिमला | 9.5 | 20.3 |
| सुंदरनगर | 11.9 | 26.7 |
| भुंतर | 11.6 | 23.4 |
| कल्पा | 3.6 | 13.6 |
| धर्मशाला | 5.2 | 19.5 |
| ऊना | 7.0 | 28.8 |
| नाहन | 11.5 | 26.2 |
| केलंग | -2.3 | 3.6 |
| सोलन | 8.0 | 25.2 |
हिमपात से हुए नुकसान की जल्द दें जानकारी
जिला चंबा की पांगी घाटी में बीते दिनों हुए भारी हिमपात से हुए नुकसान की जानकारी विभाग जल्द उपलब्ध करवाएं। साथ ही व्यवस्थाओं को पटरी पर लाने के लिए बेहतर कार्य करें। ये निर्देश आवासीय आयुक्त रमन घरसंगी ने पांगी के विभिन्न विभागीय अधिकारियों को दिए।
आवासीय आयुक्त की अध्यक्षता में घाटी में हाल ही में हुई भारी बर्फबारी के बाद की स्थिति की समीक्षा के लिए बैठक आयोजित की गई। यातायात, सड़क, बिजली और जल आपूर्ति की स्थिति पर चर्चा की गई। आवासीय आयुक्त ने संबंधित विभागों को आवश्यक व्यवस्थाओं को सावधानीपूर्वक दुरुस्त करने के निर्देश दिए।