यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Himachal Mausam: हिमाचल में गर्मी का सितम जारी, कई जिलों में लू चलने की चेतावनी; ऊना में सबसे ज्यादा तापमान
Himachal Pradesh Weather Update Today हिमाचल प्रदेश में अप्रैल के शुरुआत से ही गर्मी अपना प्रकोप दिखाने लगी है। प्रदेश के कई जिलों में मौसम विभाग ने ग ...और पढ़ें

HighLights
- मंडी व कुल्लू में चली गर्म हवाएं, ऊना में 35.8 डिग्री पहुंचा पारा
- प्रदेश में 10 स्थानों पर अधिकतम तापमान 30 डिग्री से अधिक
राज्य ब्यूरो, शिमला। Himachal Pradesh Weather News: मौसम विभाग ने छह व सात अप्रैल को कांगड़ा, मंडी, कुल्लू व सोलन में गर्म हवाएं चलने की चेतावनी दी है। शनिवार को मंडी व कुल्लू में गर्म हवाएं चलीं। इसके कारण तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है।
मौसम विभाग ने नौ अप्रैल से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना जताई है। इसका प्रभाव 12 अप्रैल तक रहेगा। न्यूनतम तापमान में बिलासपुर, मनाली और धर्मशाला में एक से दो डिग्री तक की गिरावट आई है जबकि अन्य स्थानों पर एक से दो डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई।
ऊना में रहा सबसे अधिक तापमान
प्रदेश में धूप खिलने के साथ अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान ऊना में 35.8 डिग्री रहा। केलंग में अधिकतम तापमान 2.1 की वृद्धि के साथ 14.4 डिग्री पहुंच गया। अप्रैल के आरंभ में ही धूप के कड़े तेवर देखने को मिल रहे हैं।
कल्पा में अधिकतम तापमान 20.9 डिग्री दर्ज किया गया। इन दिनों अधिकतम तापमान सामान्य से दो से छह डिग्री तक अधिक दर्ज किया जा रहा है। प्रदेश में 10 स्थानों पर अधिकतम तापमान 30 डिग्री से अधिक रहा।
प्रमुख शहरों का तापमान
| स्थान | न्यूनतम | अधिकतम |
| शिमला | 13.2 | 24.4 |
| सुंदरनगर | 10.8 | 33.7 |
| भुंतर | 7.6 | 31.8 |
| कल्पा | 4.4 | 20.9 |
| धर्मशाला | 11.8 | 29.0 |
| ऊना | 10.5 | 35.8 |
| नाहन | 16.3 | 32.1 |
| केलंग | 1.3 | 14.4 |
| सोलन | 9.8 | 30.5 |
ये भी पढ़ें- खुशखबरी! हिमाचल शिक्षा विभाग में 6692 पदों पर बंपर भर्ती, ₹20449/- मिलेगी सैलरी; 28 अप्रैल तक करें आवेदन