Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal Weather: हिमाचल में आज से बिगड़ेगा मौसम, भारी बारिश- बर्फबारी का अलर्ट; यातायात प्रभावित होने की चेतावनी

    Updated: Tue, 25 Feb 2025 07:31 AM (GMT+05:30)

    Himachal Mausam हिमाचल प्रदेश में मंगलवार से मौसम बिगड़ने वाला है। प्रदेश में भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान यातायात और अन ...और पढ़ें

    सोलंगनाला में सोमवार को बर्फ के बीच चहलकदमी करते पर्यटकl (फोटो- जागरण)
    सोलंगनाला में सोमवार को बर्फ के बीच चहलकदमी करते पर्यटकl (फोटो- जागरण)

    HighLights

    1. मौसम विभाग ने ऊंचे क्षेत्रों में हिमस्खलन की जताई आशंका
    2. केलंग में सबसे कम -9.7 डिग्री सेल्सियस तापमान

    राज्य ब्यूरो, शिमला। Himachal Weather News पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मंगलवार रात से 28 फरवरी तक आंधी, तेज वर्षा व भारी हिमपात हो सकता है। यातायात व अन्य सेवाओं के प्रभावित होने की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, भारी हिमपात के कारण प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में हिमस्खलन हो सकता है।

    शिमला, मंडी, कुल्लू, कांगड़ा व लाहुल स्पीति के ऊंचे स्थानों पर मंगलवार से शुक्रवार तक भारी हिमपात हो सकता है। ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर के अलावा अन्य स्थानों पर भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। शिमला शहर व नारकंड़ा में भी हिमपात होगा।

    अधिकतम तापमान में आई गिरावट

    दिन में तेज धूप के बावजूद सुबह और शाम ठंड है। चंबा के अधिकतम तापमान में 7.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। अधिकतम तापमान सामान्य से नौ डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

    सोमवार को अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है।

    फरवरी में सामान्य से कम हुई बारिश

    प्रदेश में फरवरी में सामान्य से 50 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है। आगामी दिनों में इसकी भरपाई होने की उम्मीद है। सबसे कम तापमान केलंग में -9.7 डिग्री सेल्सियस, ताबो में -7.5, कल्पा में -1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे अधिक तापमान ऊना में 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    प्रमुख शहरों का तापमान

    स्थान न्यूनतम अधिकतम

    शिमला

    6.2 16.7

    सुंदरनगर

    7.3 25.9

    भुंतर

    4.0 24.0

    कल्पा

    -1.3 13.3

    धर्मशाला

    4.8 18.5

    ऊना

    6.4 28.0

    नाहन

    8.3 21.8

    केलंग

    -9.7 0.8

    सोलन

    5.2 22.0

    यह भी पढ़ें- Good News: कुल्लू बस अड्डे से पीज पैराग्लाइडिंग प्वाइंट तक बनेगा रोपवे, CM सुक्खू बोले- लोगों को मिलेगा रोजगार

    जानें जम्मू-कश्मीर के मौसम का हाल

    जम्मू कश्मीर में मंगलवार से फिर मौसम में बदलाव आना शुरू हो जाएगा। 26 और 27 फरवरी को उच्च पर्वतीय इलाकों में भारी और निचले इलाकों में सामान्य दर्जे की बर्फबारी होगी। तापमान में भारी गिरावट आएगी।

    खबरें और भी

    बर्फबारी और बारिश के चलते कश्मीर का जमीनी और हवाई संपर्क प्रभावित हो सकता है। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव दो मार्च तक रहने की संभावना है। बता दें कि गत सप्ताह बर्फबारी व बारिश के बाद से घाटी में मौसम के मिजाज शुष्क बने हुए हैं।

    यह भी पढ़ें- Himachal News: चंबा में लोगों को 10 करोड़ 34 लाख की लागत से छह सड़कों का मिलेगा लाभ