यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Himachal Pradesh Weather Update: प्रदेश में मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, आज से भारी बारिश की संभावना
हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश का कहर (Heavy Rain in Himachal) जारी है। बारिश के कारण भूस्खलन और बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। हिमाचल प्रदेश में इस बार ...और पढ़ें

शिमला, जागरण डिजिटल डेस्क। हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश का कहर (Heavy Rain in Himachal) जारी है। बारिश के कारण भूस्खलन और बाढ़ (Landslide and Flood in Hiamchal) जैसी स्थिति बनी हुई है। हिमाचल प्रदेश में इस बार हुई बारिश के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो चुका है। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि सोमवार प्रदेश में और भारी बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
हिमाचल प्रदेश के मौसम विभाग ने प्रदेश में सोमवार को भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया हुआ है। वहीं 22 और 23 अगस्त को भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया हुआ है।
इस साल मानसून की बारिश से प्रदेश में आई आपदा के कारण अभी तक 330 लोगों की जानें जा चुकी है। वहीं पिछले सप्ताह प्रदेश में कई भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं। इन घटनाओं में भी कई लोगों की जान जा चुकी है।