Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal Mausam: हिमाचल में फिर होगी बारिश-बर्फबारी, इस दिन से बिगड़ेगा मौसम; पढ़ें लेटेस्ट अपडेट

    Updated: Sun, 09 Mar 2025 07:16 AM (IST)

    Himachal Weather Update Today हिमाचल प्रदेश में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। हिमाचल में 9 मार्च से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा और 12 से 14 मार्च तक ...और पढ़ें

    मनाली के पर्यटन स्थल सोलंगनाला में साहसिक खेलों का आनंद लेते पर्यटक। (फोटो- जागरण)
    मनाली के पर्यटन स्थल सोलंगनाला में साहसिक खेलों का आनंद लेते पर्यटक। (फोटो- जागरण)

    HighLights

    1. धूप खिलने से एक से तीन डिग्री तक बढ़ा अधिकतम तापमान
    2. चंबा को छोड़कर अन्य सभी स्थानों पर अधिकतम तापमान बढ़ा
    3. ऊना में अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा

    जागरण संवाद केंद्र, शिमला। Himachal Weather News: हिमाचल में चार दिन मौसम साफ रहने के बाद नौ मार्च से पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय हो रहा है। हालांकि इसका प्रभाव 10 से 15 मार्च तक रहेगा। नौ मार्च को प्रदेश में कुछ स्थानों पर बादलों के छाने और हल्की वर्षा का अनुमान है।

    12, 13 और 14 मार्च को प्रदेश के अधिकतर स्थानों पर अधिक वर्षा और ऊंचे क्षेत्रों में हिमपात की संभावना है। ऐसे में आने वाले दिनों में न्यूनतम के साथ अधिकतम तापमान में गिरावट आने का अनुमान है। 10 व 11 मार्च को प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में कुछ एक स्थानों पर हिमपात और निचले क्षेत्रों में वर्षा का अनुमान है।

    धूप के कारण अधिकतम तापमान में वृद्धि

    शनिवार को प्रदेश में तेज धूप के कारण अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री तक की वृद्धि दर्ज की गई। चंबा को छोड़कर अन्य सभी स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से दो से चार डिग्री तक अधिक दर्ज किया गया।

    अधिकतम तापमान में सबसे अधिक वृद्धि नाहन में 3.4, कल्पा में 3.2, कांगड़ा, भुंतर व सुंदरनगर में दो डिग्री की दर्ज की गई। प्रदेश में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री कम दर्ज किया गया।

    सबसे कम तापमान केलंग व कुकुमसेरी में -6.9, ताबो में -5.5, कल्पा में -0.4, मनाली में 2.1 डिग्री दर्ज सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को ऊना में अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री तक पहुंच गया।

    प्रमुख स्थानों का तापमान

    स्थान न्यूनतम अधिकतम
    शिमला 7.4 19.0

    सुंदरनगर

    7.0 27.5

    भुंतर

    5.5 26.5

    कल्पा

    -0.4 14.6

    धर्मशाला

    5.1 23.0

    ऊना

    5.9 28.5
    नाहन 11.5 25.9

    केलंग

    -6.9 3.7

    सोलन

    7.4 26.0

    (तापमान डिग्री सेल्सियस में)

    उत्तराखंड में मौसम शुष्क

    उत्तराखंड के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना हुआ है और दिनभर तेज धूप खिल रही है। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल भी मंडरा रहे हैं। ज्यादातर क्षेत्रों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य या उससे कम बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, आज भी ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रह सकता है। खासकर मैदानी क्षेत्रों में चटख धूप खिलने का अनुमान है। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाए रह सकते हैं।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- Weather: आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, उत्तराखंड-हिमाचल में हिमपात; दिल्ली में गर्मी का अलर्ट

    ये भी पढ़ें- Womens day special: हिमाचल की बेटी काजल ने भरी सपनों की उड़ान, लेफ्टिनेंट जज एडवोकेट जनरल बनी