Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal Mausam: हिमाचल में बदल गया मौसम का मिजाज, कई जगहों पर हुई बारिश-बर्फबारी; किसानों को मिली राहत

    Updated: Wed, 05 Feb 2025 07:30 AM (IST)

    Himachal Pradesh Weather Update Today हिमाचल प्रदेश में कई जगहों पर मंगलवार को कई जगहों पर बर्फबारी और बारिश हुई। प्रदेश में दो दिनों से सक्रिय पश्चिम ...और पढ़ें

    लाहुल स्पीति के काजा में गिरी बर्फ की सफेदी
    लाहुल स्पीति के काजा में गिरी बर्फ की सफेदी

    HighLights

    1. हिमाचल में दो दिनों से सक्रिय है पश्चिमी विक्षोभ
    2. प्रदेश में काफी समय से नहीं हुई थी बारिश

    राज्य ब्यूरो, शिमला। Himachal Weather News हिमाचल में मंगलवार को मौसम ने करवट बदली और रोहतांग, शिंकुला, बारालाचा व कुंजम दर्रे में दिनभर रुक-रुक कर हिमपात हुआ। सोलंगनाला में फाहे गिरे। स्पीति घाटी में लोसर से लेकर समदो तक दो से तीन इंच हिमपात हुआ है।

    अटल टनल के दोनों छोर पर भी हिमपात हुआ है। हल्के हिमपात के बीच लाहुल स्पीति में वाहनों की आवाजाही सुचारू रही। कल्पा में वर्षा भी हुई है। कांगड़ा जिले के अधिकतर स्थानों पर वर्षा हुई।

    इन क्षेत्रों में भी हुई बूंदाबांदी

    राजधानी शिमला सहित आसपास के क्षेत्रों में दिनभर रुक-रुक कर हल्की वर्षा होती रही। कुल्लू, मंडी, हमीरपुर, बिलासपुर व ऊना जिलों में बूंदाबांदी हुई। चंबा के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात व निचले क्षेत्रों में वर्षा हुई। पांगी, भरमौर, डलहौजी व जोत में हिमपात हुआ। दो दिन से सक्रिय रहा पश्चिमी विक्षोभ ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अधिक प्रभावी रहा।

    वर्षा गेहूं की फसल के लिए लाभदायक

    वर्षा व हिमपात गेहूं व सेब की फसल के लिए लाभदायक हैं। प्रदेश में काफी समय से वर्षा न होने से रबी की फसल पर संकट गहरा गया है, यही स्थिति सेब बहुल क्षेत्रों में भी है। पर्याप्त नमी न होने के कारण सेब के पौधों पर सूखने का संकट पैदा हो गया है।

    अब वर्षा व हिमपात से राहत मिलेगी। शिमला शहर में न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि ऊंचाई वाले स्थान को देखते हुए अधिक था।

    देरी से पहुंची हिमाचल एक्सप्रेस

    मंगलवार सुबह धुंध व कोहरे के प्रभाव के कारण हिमाचल एक्सप्रेस ट्रेन 28 मिनट देरी से ऊना पहुंची। कालका से शिमला जाने वाले छह ट्रेन निर्धारित समय पर स्टेशन से रवाना हुईं। भुंतर एयरपोर्ट से देहरादून व जयपुर के लिए एयर इंडिया के विमान ने उड़ान भरी। जुब्बड़हट्टी हवाई अड्डा पर उड़ानें सुचारू रहीं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- हिमाचल में किसानों से 40 रुपये KG के हिसाब से गेहूं खरीदेगी सरकार, किसान भाई इन 34 जगहों पर बेच सकेंगे फसल

    प्रमुख शहरों का तापमान

    शहर न्यूनतम अधिकतम

    शिमला

    7.5 17.6
    सुंदरनगर 5.0 22.9
    भुंतर 4.6 22.8
    कल्पा 2.4 7.0

    धर्मशाला

    5.0 17.9

    ऊना

    3.0 25.0

    नाहन

    8.1 20.0

    केलंग

    0.3 4.6
    पालमपुर 4.5 -

    सोलन

    4.0 22.0

    मनाली

    4.1 14.7

    कांगड़ा

    7.8 22.0

    मंडी

    6.0 20.7

    बिलासपुर

    4.7 23.2

    चंबा

    5.5 -

    डलहौजी

    3.9 8.5

    कुकुमसेरी

    -3.4 -

    ताबो

    -7.1 3.1

    यह भी पढ़ें- कुल्लू में 41 नई पंचायतों के गठन का प्रस्ताव, सुक्खू सरकार से स्वीकृति मिलने का इंतजार; जानिए क्या है मापदंड