यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Himachal Mausam: तपने लगे पहाड़, कई जिलों में गर्म हवाएं चलने की चेतावनी; इस दिन से बारिश-बर्फबारी की संभावना
Himachal Weather News हिमाचल प्रदेश में अप्रैल की शुरुआत में ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। प्रदेश के मैदानी इलाकों में गर्म हवाएं चल रह ...और पढ़ें

HighLights
- कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और सोलन में गर्म हवाएं चलने की संभावना
- 12 स्थानों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक
राज्य ब्यूरो, शिमला। Himachal Weather News: अप्रैल के पहले सप्ताह में ही पहाड़ तपने लगे हैं। इससे प्रदेश के मैदानी हिस्सों में गर्म हवाएं चलनी आरंभ हो गई है। मौसम विभाग ने सात व नौ अप्रैल को अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री तापमान में वृद्धि होने की संभावना जताई है। प्रदेश के चार जिलों कांगड़ा, कुल्लू, मंडी व सोलन के कुछ हिस्सों में गर्म हवाएं चलने की संभावना है।
इस दिन बारिश- बर्फबारी की संभावना
मौसम विभाग ने 10 व 11 अप्रैल को हल्की वर्षा व हिमपात की संभावना जताई है। आने वाले दिनों में गर्मी का प्रभाव कई और शहरों में भी बढ़ेगा।
शिमला शहर के न्यूनतम तापमान ने मंडी, सुंदरनगर सहित कई स्थानों को पीछे छोड़ दिया है। शिमला में न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री पहुंच गया है और अधिकतम तापमान में भी वृद्धि का क्रम बना हुआ है।
12 जगहों पर 30 डिग्री से अधिक तापमान
प्रदेश के 12 स्थानों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच गया है। इनमें ऊना, सुंदरनगर, मंडी, भुंतर, धर्मशाला, कांगड़ा, नाहन, सोलन, बिलासपुर, चंबा, बरठीं व धौलाकुआं शामिल हैं।
अगले एक-दो दिन के भीतर प्रदेश के 20 से अधिक स्थानों पर अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से पार होने की संभावना है।
प्रदेश में इन जगहों का तापमान
| शहर | न्यूनतम | अधिकतम |
| शिमला | 14.5 | 25.5 |
| सुंदरनगर | 12.0 | 34.3 |
| भुंतर | 8.4 | 32.8 |
| कल्पा | 5.4 | 23.4 |
| धर्मशाला | 13.2 | 30.0 |
| ऊना | 11.4 | 36.4 |
| नाहन | 17.9 | 33.9 |
| केलंग | 0.5 | 15.4 |
| सोलन | 10.7 | 31.2 |
| मनाली | 7.9 | 25.9 |
| कांगड़ा | 13.3 | 34.2 |
| मंडी | 13.3 | 32.4 |
| बिलासपुर | 11.8 | 34.9 |
| चंबा | 11.2 | 30.6 |
| धौलाकुआं | 13.8 | 34.5 |
| बरठीं | 11.1 | 33.4 |
ये भी पढ़ें- Weather Update: उत्तर भारत में अप्रैल में ही जून जैसी गर्मी, दिल्ली-पंजाब में लू का अलर्ट