Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    हिमाचल में अगले 5 दिनों तक सक्रिय रहेगा पश्चिमी विक्षोभ, बारिश-बर्फबारी की संभावना; पढ़ें मौसम का हाल

    Updated: Sat, 08 Feb 2025 07:28 AM (IST)

    Himachal Weather Update Today हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट बदली है। अटल टनल रोहतांग तीन दिन बाद पर्यटकों के लिए बहाल हो गई है। मौसम विभाग ने आठ से 1 ...और पढ़ें

    मनाली के पर्यटन स्थल सोलंग नाला में बर्फ के बीच मस्ती करते पर्यटक
    मनाली के पर्यटन स्थल सोलंग नाला में बर्फ के बीच मस्ती करते पर्यटक

    HighLights

    1. अटल टनल पर्यटकों के लिए बहाल, ऊना व मंडी में शीतलहर
    2. प्रदेश में अधिकतर क्षेत्रों में खिली धूप, शिमला में हल्के बादल छाए

    राज्य ब्यूरो, शिमला। Himachal Weather News: हिमपात के कारण बंद अटल टनल रोहतांग तीन दिन बाद पर्यटकों के लिए बहाल हो गई है। मनाली-केलंग और केलंग-उदयपुर मार्ग पर वाहनों की आवाजाही सुचारू है। मौसम विभाग ने आठ से 12 फरवरी तक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना जताई है। इससे प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में एक-दो स्थानों पर हिमपात व वर्षा की संभावना है।

    न्यूनतम तापमान में आई गिरावट

    अधिकतर स्थानों पर मौसम साफ रहने का अनुमान है। प्रदेश में बीते दिनों हुई वर्षा और हिमपात से कृषि और बागवानी को संजीवनी अवश्य मिली है, लेकिन अभी तक पर्याप्त वर्षा नहीं हुई है।

    प्रदेश में शुक्रवार को अधिकतर क्षेत्रों में धूप खिली रही जबकि शिमला में हल्के बादल छाए। ऊना, बिलासपुर व मंडी जिलों में शीतलहर चली। न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री तक की गिरावट आई है।

    कुकुमसेरी में -12.2 डिग्री तापमान

    न्यूनतम तापमान कुकुमसेरी में -12.2, केलंग में -11.4, ताबो में -11, कल्पा में -3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में एक से पांच डिग्री तक की वृद्धि दर्ज की गई है।

    अधिकतम तापमान में सबसे अधिक वृद्धि मनाली में 4.6, शिमला में चार, धर्मशाला, सुंदरनगर, नाहन में तीन डिग्री वृद्धि दर्ज की गई। सबसे अधिक तापमान ऊना में 26.2 डिग्री दर्ज किया गया।

    हिमाचल एक्सप्रेस लेट

    शुक्रवार सुबह पड़ी धुंध की वजह से हिमाचल एक्सप्रेस ट्रेन 25 मिनट की देरी से सात बजे ऊना रेलवे स्टेशन पर पहुंची। वंदे भारत दिल्ली से सुबह 5:50 बजे चली और 14 मिनट की देरी से 10:48 बजे ऊना रेलवे स्टेशन पर पहुंची। कालका-शिमला रेल ट्रैक पर सभी रेलगाड़ियां निर्धारित समय से चलीं। भुंतर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए एयर इंडिया एयरलाइंस ने उड़ान भरी।

    कहां कितना रहा तापमान

    स्थान न्यूनतम अधिकतम
    शिमला 4.6 17.2
    सुंदरनगर 2.7 23.8
    धर्मशाला 4.5 21.0
    ऊना 1.6 26.2
    नाहन 7.1 22.3
    सोलन 1.2 22.5

    यह भी पढ़ें- Himachal News: विवाद के बीच बीड़ बिलिंग से 50 पायलटों ने भरी टेंडम उड़ान, कुछ ने बनाई दूरी; जानिए क्या है मामला

    12 दिन पहले स्केटिंग सत्र खत्म

    मौसम में बदलाव का असर इस बार शिमला के लक्कड़ बाजार स्थित आइस स्केटिंग रिंक में भी देखने को मिला है। इस बार 12 दिन पहले स्केटिंग का सीजन खत्म हो गया है। इस साल स्केटिंग के पूरे 34 सेशन ही हो पाए हैं।

    खबरें और भी

    रिंक में दिन व शाम के समय स्केटिंग होती है, लेकिन इस बार शाम के समय स्केटिंग के ज्यादा सेशन नहीं हो पाए हैं। दिन में तापमान अधिक होने के कारण रिंक में जमी हुई बर्फ भी पिघलना शुरू हो गई है।

    रिंक के 30 प्रतिशत भाग में ही बर्फ रह गई है। इसके अलावा रिंक की सारी बर्फ पिघल गई है। हर साल रिंक में 20 फरवरी तक स्केटिंग के सेशन होते थे, लेकिन इस बार फरवरी के पहले सप्ताह में ही स्केटिंग के सेशन बंद हो गए हैं।

    यह भी पढ़ें- खुशखबरी! शिमला में 4740 महिलाओं को मिलेगी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि, सुक्खू सरकार ने खर्च किए इतने करोड़ रुपये