विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हिमाचल में बाढ़ और भीषण तबाही से मिलेगी राहत, कमजोर पड़ गया मानसून; खिलने लगी धूप

Published: Sun, 21 Sep 2025 07:53 AM (IST)

हिमाचल प्रदेश (Himachal Weather) में मानसून की सक्रियता अब कम हो रही है और अगले दो दिनों में इसके लौटने ...और पढ़ें

हिमाचल में कमजोर पड़ा मानसून, सुबह-शाम बढ़ी ठंड। सांकेतिक तस्वीर
हिमाचल में कमजोर पड़ा मानसून, सुबह-शाम बढ़ी ठंड। सांकेतिक तस्वीर

राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल में तीन महीने से सक्रिय मानसून दो दिन में लौटने की संभावना है। अब प्रदेश में मानसून कमजोर पड़ने लगा है। शनिवार को प्रदेशभर में धूप खिलने से राहत महसूस की गई। हालांकि, धूप खिलने के साथ कई स्थानों पर अब सुबह और शाम की ठंड बढ़ने लगी है।

ऐसे में चिकित्सकों ने एहतियात बरतने की सलाह दी है, ताकि खांसी, जुकाम और बुखार से बचाव हो सके। प्रदेश में अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस का अंतर आया है। सेऊबाग में 4.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है, वहीं नाहन में 2.3 डिग्री की वृद्धि हुई है।

प्रदेश में सबसे अधिक तापमान ऊना में 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 21 से 23 सितंबर तक मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। प्रदेश में इस बार मानसून 20 जून को पहुंचा था और इस दौरान 1025.9 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई जो सामान्य से 45 प्रतिशत अधिक रही।

अब तक 245 लोगों की बाढ़, भूस्खलन और अन्य कारणों से मौत हो चुकी है। इसके अलावा 4762 करोड़ रुपये का नुकसान आंका गया है। 46 लोग अभी भी लापता हैं। प्रदेश में दो राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) और 375 सड़कें बंद हैं, जिन्हें खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं।

इसमें कुल्लू और ऊना के एक-एक राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हैं। मंडी जिले के दवाडा में फ्लाईओवर के पिलर में दरारें आने से शनिवार को मंडी-कुल्लू मार्ग पांच घंटे बंद रहा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।