विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

परौर से पद्धर तक फोरलेन की DPR तैयार करने को कंसल्टेंट तैनात, PWD मंत्री ने हिमाचल विधानसभा में दी जानकारी

By Anil Thakur Edited By: Rajesh Sharma
Published: Tue, 25 Aug 2026 02:59 PM (IST)

हिमाचल के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने परौर से पद्धर तक फोरलेन की डीपीआर तैयार करने के लिए कंसल्टेंट की तैनाती की जानकारी दी।

परौर से पद्धर तक फोरलेन निर्माण की डीपीआर तैयार करने के लिए कंसल्टेंट तैनात कर दिया है। प्रतीकात्मक फोटो

परौर से पद्धर तक फोरलेन निर्माण की डीपीआर तैयार करने के लिए कंसल्टेंट तैनात कर दिया है। प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. परौर-पद्धर फोरलेन डीपीआर हेतु कंसल्टेंट की तैनाती।

  2. फोरलेन निर्माण से 5734 परिवार/व्यक्ति प्रभावित होंगे।

  3. ऊना में निशानदेही-तक्सीम के हजारों मामले लंबित हैं।

राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि परौर से पद्धर तक फोरलेन निर्माण कार्य के लिए डीपीआर तैयार करने के लिए कंसल्टेंट की तैनाती कर दी है। सड़क की अलाइनमेंट का कार्य अभी प्रारंभिक स्तर पर है। सड़क निर्माण कार्य के प्रारंभ होने की समय-सीमा और वास्तविक स्वरूप एवं कार्य क्षेत्र के संबंध में स्पष्ट जानकारी डीपीआर के तैयार एवं स्वीकृत होने के पश्चात ही उपलब्ध हो सकेगी। विक्रमादित्य विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान विधायक किशोरी लाल के सवाल का जवाब दे रहे थे।

फोरलेन से 5734 परिवार प्रभावित

मंत्री ने कहा कि परौर से चक्की तक की फोरलेन परियोजना का निर्माण कार्य 5 पैकेज में किया जाना प्रस्तावित है, जिसमें से अभी तक एक पैकेज का कार्य पूर्ण हो चुका है व तीन पैकेज का कार्य प्रगति पर है और अन्य एक पैकेज में डीपीआर बनाने का कार्य प्रगति पर है। इस फोरलेन में अभी तक 5734 परिवार/व्यक्ति प्रभावित हुए हैं।

निशानदेही के 4467 और तक्सीम के 4066 मामले लंबित

राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने बताया कि ऊना जिले में दो साल में निशानदेही के कुल 7511 मामले और तक्सीम के 3746 मामलों का निपटारा किया है। निशानदेही के 4467 और तक्सीम के 4066 मामले लंबिंत हैं। विधायक राकेश कालिया के प्रश्न के उत्तर में उन्होंने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश लैंड रेवेन्यू एक्ट में संशोधन किया है। इसके तहत संबंधित अधिकारियों को समय पर काम करना होगा और यदि मामला लंबित रहता है तो इसका कारण भी बताना होगा।

यह भी पढ़ें: सतलुज नदी में कचरे पर 3 राज्य आमने-सामने, पंजाब के मामला उठाने के बाद हिमाचल ने हरियाणा को लिखा पत्र; कहां से आया कबाड़?