Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal Rains: हिमाचल में भारी बारिश से 107 सड़कें बंद, 91 बिजली योजनाएं ठप; कल के लिए येलो अलर्ट जारी

    By Agency Edited By: Prince Sharma
    Updated: Tue, 20 Aug 2024 08:35 PM (IST)

    हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश (Himachal Rain News) के कारण कई जगहों पर भूस्खलन जैसी स्थिति पैदा हो गई है। जिसके कारण प्रदेश भर में 107 सड़कें अभी भी बं ...और पढ़ें

    हिमाचल में मार्गों पर भूस्खलन से अवरोध रास्ते (जागरण फोटो)
    हिमाचल में मार्गों पर भूस्खलन से अवरोध रास्ते (जागरण फोटो)

    HighLights

    1. हिमाचल प्रदेश में भारी से हालात खराब हैं
    2. प्रदेश भर में अभी भी 107 सड़कें बंद हैं
    3. मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है

    पीटीआई, शिमला। हिमाचल प्रदेश में मौसम की मार से लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। प्रदेश के कई हिस्सों में सोमवार को भी भारी बारिश जारी रही, जिससे 107 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही अवरुद्ध हो गई और 91 बिजली योजनाएं बाधित हो गईं।

    शिमला मौसम विभाग ने बुधवार तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश के लिए 'येलो' अलर्ट जारी किया है और वृक्षारोपण, फसलों, कमजोर संरचनाओं और कच्चे घरों को नुकसान की संभावना के बारे में आगाह किया है।

    इन जिलों में सड़कें बंद

    राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने कहा कि शिमला में 48 सड़कें, मंडी और कुल्लू में 24-24, कांगड़ा में सात, किन्नौर में दो, सिरमौर और ऊना जिलों में एक-एक सड़कें बंद हैं।

    राज्य आपातकालीन परिचानल केंद्र के अनुसार, प्रदेश मे बारिश के कारण 91 बिजली और 36 जल आपूर्ति योजनाएं भी बाधित हुईं। रविवार शाम से सोमवार शाम 5 बजे तक बारिश के आंकड़ों के अनुसार, नैना देवी राज्य में सबसे ज्यादा 142.6 मिमी बारिश दर्ज की गई, इसके बाद बैजनाथ में 120 मिमी, गुलेर में 78.4 मिमी और घाघस में 60.4 मिमी बारिश दर्ज की गई।

    इन इलाकों में हुई बारिश

    आंकड़ों के अनुसार बिलासपुर में 60.7 मिमी, जोगिंदरनगर में 57 मिमी, भरारी में 50.4 मिमी, धर्मशाला में 51.8 मिमी, बरथिन में 51 मिमी, पालमपुर में 47 मिमी, कांगड़ा में 44.8 मिमी, सुंदरनगर में 33.6 मिमी, मंडी में 34.5 मिमी, शिमला में 22.5 मिमी और चंबा में 21 मिमी बारिश हुई।

    27 जून को मानसून की शुरुआत के बाद से 16 अगस्त तक हिमाचल प्रदेश में वर्षा की कमी 22 प्रतिशत रही और राज्य में औसत 535.4 मिमी के मुकाबले 418 मिमी वर्षा हुई।

    1173 करोड़ रुपए का नुकसान

    राज्य को लगभग 1,173 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। गए सोमवार को, जनजातीय लाहौल और स्पीति जिले में कुकुमसेरी राज्य का सबसे ठंडा स्थान था, जहां रात का तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि ऊना 33.4 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म स्थान था।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Himachal News: स्कूलों के पानी की गुणवत्ता में दूसरे स्थान पर हिमाचल, बिहार-झारखंड की हालत सबसे खराब