Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal Rains: 417 मौतें, 10896 मकान ध्वस्त; 8677 करोड़ का नुकसान… हिमाचल को गहरे जख्म दे गया बारिश का कहर

    By Yadvinder SharmaEdited By: Prince Sharma
    Updated: Sat, 09 Sep 2023 05:30 AM (IST)

    Himachal Rains हिमाचल प्रदेश के शिमला के कुफरी सहित कई अन्य स्थानों पर बादलों के साथ हल्की वर्षा हुई है। इसके कारण ठंडक बढ़ने के साथ अधिकतम तापमान में ...और पढ़ें

    Himachal Rains: 417 मौतें, 10896 मकान ध्वस्त; 8677 करोड़ का नुकसान
    Himachal Rains: 417 मौतें, 10896 मकान ध्वस्त; 8677 करोड़ का नुकसान

    HighLights

    1. बादलों व वर्षा ने बढ़ाई ठंडक गिराया तीन डिग्री तक तापमान
    2. अब सुबह और शाम की ठंडक अब बढ़ने लगी है और सर्दियों का अहसास होने लगा है।
    3. अब तक नुकसान का आकलन 8677.35 करोड़ पहुंच गया है।
    4. प्रदेश में एक एनएच सहित 128 सड़कें अभी भी यातायात के लिए बंद हैं और इन्हें खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं।

    शिमला, राज्य ब्यूरो। शिमला के कुफरी सहित कई अन्य स्थानों पर बादलों के साथ हल्की वर्षा हुई है। इसके कारण ठंडक बढ़ने के साथ अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान में कई स्थानों पर गिरावट दर्ज की गई है।

    सुबह और शाम की ठंडक अब बढ़ने लगी है और सर्दियों का अहसास होने लगा है। प्रदेश में वीरवार को कुछ स्थानों पर गर्म दिन रहने के बाद बादलों ने तापमान गिरा दिया। शुक्रवार को दिन की शुरुआत खिली धूप के साथ हुई और शिमला सहित कई स्थानों पर दोपहर के समय बादल छा गए।

    धूप खिलने और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश का पूर्वानुमान

    मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के अधिकतर स्थानों पर धूप खिलने और कुछ स्थानों पर बादलों के साथ हल्की वर्षा की संभावना जताई गई है। प्रदेश में एक एनएच सहित 128 सड़कें अभी भी यातायात के लिए बंद हैं और इन्हें खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं।

    अब तक इतना नुकसान...

    अब तक नुकसान का आकलन 8677.35 करोड़ पहुंच गया है। अभी तक 417 लोगों की विभिन्न कारणों से मौत हो चुकी है। जिसमें से 144 लोगों की माैत भूस्खलन, बाढ़ और बादल फटने के कारण हुई है। मानसून के दौरान 2560 मकान पूरी तरह से ध्वस्त हो चुके हैं। 10896 मकानों को नुकसान हुआ है।

    खबरें और भी

    318 दुकानों के साथ 5689 गौशालाओं को नुकसान पहुंचा है। प्रदेश में अब तक हुए नुकसान में लोक निर्माण विभाग का नुकसान 2941.54 करोड़, जल शक्ति विभाग को 2118.97 करोड़, बिजली बोर्ड को 1740.16 करोड़ का नुकसान हुआ है।

    स्थान, न्यूनतम,अधिकतम

    1. शिमला,16.0,25.2
    2. सुंदरनगर,19.0,33.2
    3. भुंतर,17.4,33.7
    4. कल्पा,10.0,23.4
    5. धर्मशाला,20.2,29.0
    6. ऊना,22.4,37.4
    7. नाहन,24.1,31.2
    8. केलंग,9.4,23.9
    9. सोलन,18.0,32.0