Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal Rains: मौत का आंकड़ा 426 पार, 128 सड़कें अभी भी बंद; अभी कितने दिनों तक जारी रहेगा बारिश का कहर

    By Yadvinder SharmaEdited By: Prince Sharma
    Updated: Tue, 12 Sep 2023 05:00 AM (IST)

    Himachal Rains हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर से सक्रिय हुआ है। इसके कारण मौसम विभाग ने आगामी पांच दिनों के लिए प्रदेश के कुछ स्थानों पर ...और पढ़ें

    Himachal Rains: मौत का आंकड़ा 426 पार, 128 सड़कें अभी भी बंद
    Himachal Rains: मौत का आंकड़ा 426 पार, 128 सड़कें अभी भी बंद

    HighLights

    1. बादलों के साथ कई स्थानों पर बरसे मेघ
    2. आगामी पांच दिनों के लिए प्रदेश के कुछ स्थानों पर वर्षा की संभावना जताई है।
    3. अभी तक 426 लोगों की विभिन्न कारणों से मौत हो चुकी है।

    शिमला, राज्य ब्यूरो। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर से सक्रिय हुआ है। इसके कारण मौसम विभाग ने आगामी पांच दिनों के लिए प्रदेश के कुछ स्थानों पर वर्षा की संभावना जताई है। 13 सितंबर से पश्चिमी विक्षेभ का कुछ ज्यादा असर देखने को मिलेगा। इसके कारण अधिकतर स्थानों पर हल्की से मध्यम एक दो स्थानों पर अधिक वर्षा हो सकती है। किसान और बागवान इन दिनों वर्षा का इंतजार कर रहे हैं।

    Himachal Weather: हिमाचल में बारिश का कहर जारी, अब भी 128 सड़कें बंद; आज भी झमाझम बरसेंगे बादल

    मक्की सहित टमाटर और अन्य सब्जियों के लिए वर्षा आवश्यक है। प्रदेश में बीते चौबीस घटों के दौरान कांगउ़ा में 20, ऊना में 15 मिलीमीटर, शिमला में 6.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है।

    अब तक 426 लोगों की मौत

    प्रदेश में एक एनएच सहित 128 सड़कें अभी भी यातायात के लिए बंद हैं और इन्हें खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं। अब तक नुकसान का आकलन 8678.59 करोड़ पहुंच गया है। अभी तक 426 लोगों की विभिन्न कारणों से मौत हो चुकी है। जिसमें से 144 लोगों की माैत भूसखलन, बाढ़ और बादल फटने के कारण हुई है। मानसून के दौरान 2575 मकान पूरी तरह से ध्वस्त हो चुके हैं। 10965 मकानों को नुकसान हुआ है।

    Himachal Weather: गर्मी से मिली राहत, तापमान में चार डिग्री तक गिरावट; अगले चार दिनों तक बारिश की संभावना

    318 दुकानों के साथ 5797 गौशालाओं को नुकसान पहुंचा है। प्रदेश में अब तक हुए नुकसान में लोक निर्माण विभाग का नुकसान 2941.54 करोड़, जल शक्ति विभाग को 2118.97 करोड़, बिजली बोर्ड को 1740.16 करोड़ का नुकसान हुआ है।

    स्थान,न्यूनतम,अधिकतम

    • शिमला,16.2,24.2
    • सुंदरनगर,22.5,32.5
    • भुंतर,20.7,34.5
    • कल्पा,13.2,24.2
    • धर्मशाला,24.2,27.0
    • ऊना,22.3,34.8
    • नाहन,22.0,28.0
    • केलंग,11.0,26.8
    • सोलन,20.4,30.5

    खबरें और भी