विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी अनुराग शर्मा ने CM की मौजूदगी में भरा नामांकन, क्यों हुई साढ़े 3 घंटे की देरी?

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Thu, 05 Mar 2026 01:14 PM (IST)Updated: Thu, 05 Mar 2026 02:50 PM (IST)

हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी अनुराग शर्मा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की मौजूदगी में नामांकन ...और पढ़ें

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राज्यसभा चुनाव के लिए नामंकन दाखिल करते कांग्रेस प्रत्याशी अनुराग शर्मा व अन्य।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राज्यसभा चुनाव के लिए नामंकन दाखिल करते कांग्रेस प्रत्याशी अनुराग शर्मा व अन्य।

HighLights

  1. कांग्रेस प्रत्याशी अनुराग शर्मा ने राज्यसभा के लिए नामांकन भरा।

  2. नामांकन दाखिल करने में साढ़े तीन घंटे की देरी हुई।

  3. मुख्यमंत्री सुक्खू की मौजूदगी में आखिरी समय में नामांकन।

जागरण टीम, शिमला। हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी अनुराग शर्मा ने नामांकन दाखिल कर दिया। पहले 11 बजे नामांकन दाखिल करने का निर्णय लिया गया था, लेकिन बाद में अचानक फैसला बदल दिया गया। दरअसल, मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू दोपहर 2.23 बजे विधानसभा पहुंचे, यहां विधायकों के साथ बैठक के बाद 2.40 बजे नामांकन दाखिल करने पहुंच गए।

कांग्रेस ने 11 बजे विधायक दल की बैठक बुलाई थी। लेकिन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू तय समय पर नहीं पहुंच पाए, वह राज्य सचिवालय में ही थे। करीब साढ़े तीन घंटे बाद कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई।

पहले 11 बजे नामांकन की थी तैयारी

पहले बताया जा रहा था कि सुबह 11 बजे ही नामांकन दाखिल कर दिया जाएगा, लेकिन इसे लंबित कर दिया गया। वहीं, विधायक दल की बैठक भी सुबह 11 बजे बुलाई गई थी, लेकिन सीएम सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के न पहुंचने के कारण बैठक तय समय पर नहीं हो पाई।

नामांकन में क्यों देरी

कांग्रेस प्रत्याशी अनुराग शर्मा ने अपने दस्तावेज तैयार कर लिए हैं। लेकिन बताया जा रहा है कि रणनीति के तहत ही नामांकन पत्र दाखिल करने में देरी की जा रही है। कांग्रेस प्रत्याशी आखिरी समय में ही नामांकन दाखिल करेंगे। 

नामांकन दाखिल करने का समय दोपहर बाद तीन बजे का था। ऐसे में कांग्रेस ने आखिरी समय में ही नामांकन दाखिल किया।

मंत्री व विधायक करते रहे इंतजार

11 बजे मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में विधानसभा परिसर में कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई गई थी। इसके लिए कांग्रेस विधायक व मंत्री भी समय पर पहुंच गए, जो दोपहर तक सीएम के आने का इंतजार करते रहे।

यह भी पढ़ें: हिमाचल राज्यसभा चुनाव: दिग्गजों को दरकिनार कर युवा नेता कैसे बन गया कांग्रेस प्रत्याशी, अब BJP का क्या है प्लान? 

यह भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के लिए चली खींचतान के बीच प्रियंका वाड्रा पहुंची शिमला, विद्रोहियों पर नजर 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।