Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal: शिमला की सड़कें होंगी चकाचक, निगम को मिले तीन करोड़; धोबी घाट के लिए भी जारी हुई इतनी राशि

    Updated: Thu, 18 Jan 2024 02:27 PM (IST)

    Himachal शिमला में 3 करोड़ की लागत से शहर की सड़के चौड़ी होगी। इसमें टारिंग का काम भी किया जाना है। इन तीनों की राशि देने के लिए एसजेवीएनएल ने नगर निग ...और पढ़ें

    Himachal: शिमला की सड़कें होंगी चकाचक, निगम को मिले तीन करोड़
    Himachal: शिमला की सड़कें होंगी चकाचक, निगम को मिले तीन करोड़

    HighLights

    1. छोटा शिमला के मल्याणा तक की सड़क का होगा चौड़ीकरण
    2. टारिंग के लिए 25 लाख की राशि अतिरिक्त तौर पर हुई मंजूर
    3. मेयर सुरेंद्र चौहान ने खुद उठाया था ये एसजेवीएनएल के समक्ष मामला

    जागरण संवाददाता, शिमला। राजधानी शिमला में 3 करोड़ की लागत से शहर की सड़कें चौड़ी होंगी। इसमें टारिंग का काम भी किया जाना है। सतलुज जल प्रबंधन निगम लिमिटेड ने शहर के छोटा शिमला से लेकर मल्याणा तक की सड़क को चौड़ा करने के लिए तीन करोड़ का बजट मंजूर किया है। इसके साथ ही इस सड़क को धोबी घाट से आगे भी चौड़ा करने के लिए डेढ़ करोड़ अतिरिक्त मंजूर की है। सड़क की टारिंग के लिए 25 लाख की राशि अतिरिक्त तौर पर मंजूर की गई है।

    बजट को लेकर थी काफी परेशानी

    इन तीनों की राशि देने के लिए एसजेवीएनएल ने नगर निगम को पत्र लिख दिया है। अब नगर निगम प्रशासन की ओर से इस वित कमेटी की बैठक में इसके इस्तेमाल की मंजूरी ली जानी है। साथ ही टेंडर लगाने के लिए भी औपचारिकता पूरी की जानी है।

    इस काम को जल्दी किया जा सके, इसके लिए मेयर ने अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। शहर में लंबे समय से इस सड़क को चौड़ा करके संजौली भट्टाकुफर, सहित मलयाना चमियाना सभी क्षेत्रों को जाम के समस्या से राहत दिलाने के लिए एक प्लान तैयार किया गया था। इसके बजट को लेकर काफी परेशानी थी।

    काम संभालते ही मेयर ने की थी अधिकारियों से बैठक

    मेयर सुरेंद्र चौहान ने अपना कामकाज संभालने के बाद फैसला लिया है कि इसके लिए एसजेवीएनएल से बजट लिया जाएगा। उन्होंने खुद वहां जाकर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक की थी। इसी बैठक के बाद यह पैसा मंजूर किया गया है। अब यह पैसा नगर निगम को मिल चुका है।

    खबरें और भी

    इससे शहर की इस संपर्क सड़क को मुख्य सड़क में बदल दिया जाएगा। शहर में इन सभी क्षेत्र में बेहतर तरीके से लोग वाहनों की आवाजाही कर पाए। इस दिशा में काम किया जाएगा। इससे संजौली, भट्टाकुफर, मल्याणा, चमियाणा क्षेत्र के लोगों को जाम से राहत मिलेगी। इसके साथ ही विकल्प के रुप मेें एक सड़क भी मिलेगी।

    चमियाणा अस्पताल के लिए भी होगी सुविधा

    अभी शहर से चमियाणा अस्पताल जाना हो तो लोगों के पास संजौोली, भट्टाकुफर होते हुए जाने के विकल्प के अलावा कोई विकल्प नहीं रहता है। यदि ये सड़क चौड़ी हो जाती है तो आधे से ज्यादा शहर को चमियाणा अस्पताल जाने के लिए नया रास्ता मिल सकता है।

    यह भी पढ़ें- अब कांग्रेस ने खाई श्रीराम की सौगंध: भाजपा को चारों सीटों से हराने का किया दावा, प्राण-प्रतिष्ठा के दिन 11 हजार दीयों से रोशन होगा हिमाचल

    यह भी पढ़ें- Himachal: सरकारी संपत्तियों पर इश्तिहार लगाने वालों की खैर नहीं, एक्शन मोड में डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री; विभागों को दिए आदेश