Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal: शिमला के प्रसिद्ध गायक सोमदत्त बट्टू को पद्मश्री के लिए हुए चयनित, मुख्यमंत्री सुक्खू ने दी बधाई

    Updated: Fri, 26 Jan 2024 07:46 PM (IST)

    Himachal सीएम सुक्खू ने कला को बढ़ावा देने के क्षेत्र में विशिष्ट सेवाएं प्रदान करने के लिए भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा अनुमोदित पद्मश्री ...और पढ़ें

    Himachal: शिमला के प्रसिद्ध गायक सोमदत्त बट्टू को पद्मश्री के लिए हुए चयनित,
    Himachal: शिमला के प्रसिद्ध गायक सोमदत्त बट्टू को पद्मश्री के लिए हुए चयनित,

    HighLights

    1. कला को बढ़ावा देने के क्षेत्र में विशिष्ट सेवाएं प्रदान करने के लिए गायक सोमदत्त बट्टू को पद्मश्री अवॉर्ड के लिए चयनित किया गया है
    2. मुख्यमंत्री ने पद्मश्री अवॉर्ड के लिए चुने जाने पर सोमदत्त बट्टू को बधाई दी है

    राज्य ब्यूरो, शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कला को बढ़ावा देने के क्षेत्र में विशिष्ट सेवाएं प्रदान करने के लिए भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा अनुमोदित पद्मश्री अवॉर्ड के लिए चुने जाने पर सोमदत्त बट्टू को बधाई दी।

    शिमला के प्रसिद्ध गायक सोमदत्त बट्टू को शास्त्रीय संगीत को बढ़ावा देने में उनके असाधारण योगदान के लिए पदमश्री अवार्ड दिया जाएगा।

    पदम श्री से सम्मानित होंगे बट्टू

    कोटशेरा महाविद्यालय शिमला से सेवानिवृत्त प्राध्यापक सो दत्त बट्टू को वर्ष 2024 में देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पदमश्री से नवाज़ा जाएगा। जिसका ऐलान कल 25 जनवरी 2024 को हुआ।

    वह अभी 86 वर्ष के हैं और शिमला के ब्योलिया होरी में रहते हैं। जन्म 5 जुलाई 1937 को कांगड़ा ज़िले के जसूर में हुआ और इनके पिता भी गायक कलाकार थे और नकोदर जालंधर पंजाब में कार्यरत थे।

    पटियाला घराने से ताल्लुक रखते हैं गायक

    पटियाला घराने के नामी गायकों से इनकी शिक्षा दीक्षा हुई। 36 वर्ष हि. प्र. के विभिन्न महाविद्यालयों में संगीत के प्राध्यापक के तौर पर सेवा देते हुए राजकीय महाविद्यालय कोटशेरा चौड़ा मैदान से सेवानिवृत्त हुए। 2016 में इन्हें हिमाचल गौरव पुरस्कार से नवाज़ा गया। वर्ष 2018 में इन्हें भारत के संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से भी नवाज़ा गया।

    यह भी पढ़ें- Republic Day 2024: हिमाचल प्रदेश में हर्षोल्लास से मनाया गया 75वां गणतंत्र दिवस

    यह भी पढ़ें- Himachal: मुख्यमंत्री सुक्खू ने ‘माटी का सपूत’ वीडियो सांग जारी किया, हरित ऊर्जा राज्य पर आधारित डॉक्यूमेंट्री भी की रिलीज