विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल के 26 गुरुओं को मिलेगा राज्य शिक्षक पुरस्कार, 5 सितंबर को राज्यपाल करेंगे सम्मानित; देखें लिस्ट

Published: Thu, 03 Sep 2026 09:52 PM (IST)

हिमाचल प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने में योगदान देने वाले 26 शिक्षाविदों को राज्य शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित किया जाएगा।

21 स्कूल शिक्षक और पांच कॉलेज शिक्षाविद राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित।

21 स्कूल शिक्षक और पांच कॉलेज शिक्षाविद राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित।

HighLights

  1. 26 शिक्षाविदों को राज्य शिक्षक पुरस्कार-2026 मिलेगा।

  2. इनमें 21 स्कूल और 5 कॉलेज शिक्षक शामिल हैं।

  3. पुरस्कार पाने वालों में पांच महिला शिक्षिकाएं भी हैं।

राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल में विद्यार्थियों को पढ़ाने के साथ शिक्षा की गुणवत्ता और नई पीढ़ी का भविष्य संवारने में उल्लेखनीय भूमिका निभाने वाले 26 शिक्षाविदों को राज्य शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित किया जाएगा। इनमें 21 स्कूल व 5 कालेज शिक्षक हैं।

दो कॉलेज प्राचार्य और तीन सहायक प्राध्यापक शामिल हैं। खास बात यह है कि पुरस्कार पाने वालों में पांच महिला शिक्षिकाएं भी शामिल हैं। राज्यपाल की स्वीकृति के बाद शिक्षा विभाग ने गुरुवार को पुरस्कारों की अधिसूचना जारी कर दी।

चयनित शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देने और विद्यार्थियों की पढ़ाई में विशेष रुचि लेने के लिए राज्य सम्मान दिया जाएगा। पुरस्कार सूची में जेबीटी से लेकर प्राचार्य और कॉलेज के सहायक प्राध्यापक तक शामिल हैं।

15 शिक्षकों को सामान्य पुरस्कार

स्कूल शिक्षा विभाग के तहत 15 शिक्षकों को सामान्य पुरस्कार (नॉन ट्राइबल/हार्ड एरिया) के लिए चुना गया है। इनमें तिलक राज, लेक्चरर केमिस्ट्री, बालकृपी, कांगड़ा; अजय कुमार, लेक्चरर इकोनॉमिक्स, डीओजीएसएसएस कोठी, किन्नौर; किरण कुमार, डीएम, जीएमएस यांगपा-द्वितीय, किन्नौर; जगदीश कुमार, डीपीई, जीएसएसएस औहर, बिलासपुर; रोहन लाल, डीपीई, जीयूएसएसएस रायगढ़, मंडी और राकेश कुमार, डीपीई, जीएसएसएस कल्पा, किन्नौर शामिल हैं।

इसी श्रेणी में राकेश सिंह, पीईटी, जीएचएस मंजेहली, हमीरपुर; पूर्णिमा कुमारी, टीजीटी (मेडिकल), जीएसएसएस जलाड़ी, हमीरपुर; खेचोक जांगपो, टीजीटी (नॉन मेडिकल), गुलिंग; चमन लाल, जेबीटी, जीपीएस नांदला, शिमला; सृष्टि शर्मा, जेबीटी, जीपीएस प्रेमनगर, सिरमौर; लोकिंदर सिंह, सीएचटी, पीएम श्री जीसीपीएस पोर्टमोर, शिमला; संजय कुमार नेगी, जेबीटी, जीपीएस खदुरा; मनोज कुमार, जेबीटी, जीपीएस खोंटा, पांगी और इंदर प्रकाश, जेबीटी, जीसीपीएस ख्वांगी, किन्नौर का चयन किया गया है।

छह शिक्षकों को मिलेगा विशेष पुरस्कार

शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए छह शिक्षकों को स्पेशल अवार्ड दिया जाएगा। इनमें रोशनी देवी, सीएचटी, जीसीपीएस राजपुरा, सोलन; सारिका आहूजा, प्रिंसिपल, जीएसएसएस सरोग, शिमला; बलवंत झौटा, लेक्चरर राजनीतिक विज्ञान, टीआरएल सरकारी गर्ल्स स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स जुब्बल, शिमला; स्नेह लता, लेक्चरर राजनीतिक विज्ञान, मोरसिंघी, बिलासपुर; ललित कुमार, लेक्चरर राजनीतिक विज्ञान, पीएम श्री मंडी पांगणा और वीरेंद्र चौहान, प्रिंसिपल, डाइट शिमला शामिल हैं।

पांच महिला शिक्षकों को मिला सम्मान

राज्य शिक्षक पुरस्कार की स्कूल शिक्षा वाली सूची में पांच महिला शिक्षकों का चयन हुआ है। इनमें पूर्णिमा कुमारी, सृष्टि शर्मा, रोशनी देवी और सारिका आहूजा और स्नेहलता शामिल हैं। पूर्णिमा कुमारी और सृष्टि शर्मा को सामान्य पुरस्कार, जबकि रोशनी देवी और सारिका आहूजा को विशेष पुरस्कार के लिए चुना गया है।

कॉलेजों के पांच शिक्षाविद भी पुरस्कार

उच्च शिक्षा विभाग ने कॉलेज कैडर में भी पांच शिक्षाविदों का चयन किया है। इनमें प्राचार्य वर्ग में डॉ. पंकज बसोतिया, प्रिंसिपल, जीडीसी रामपुर और डॉ. हरबंस लाल शर्मा, प्रिंसिपल, जीडीसी जुखाला, बिलासपुर शामिल हैं।

कॉलेज फैकल्टी वर्ग में डॉ. समजीत सिंह ठाकुर, सहायक प्रोफेसर (रसायन विज्ञान), एनएससीबीएम जीडीसी हमीरपुर; डॉ. प्रशांत रमन रवि, सहायक प्रोफेसर (हिंदी), जीडीसी चंबा और रवि कांत, सहायक प्रोफेसर (रसायन विज्ञान), जीडीसी नादौन, हमीरपुर को पुरस्कार के लिए चुना गया है।